Hero Mavrick 440: हीरो की नई बाइक Mavrick रातों-रात लॉन्च, कितनी हो सकती है कीमत?

23 जनवरी को भारत समेत अंतरराष्ट्रीय बाजार में हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की नई फ्लैगशिप मोटरसाइकिल Mavrick 440 लॉन्च हो रही है। यह अमेरिकी कंपनी Harley-Davidson के सबसे सस्ते मॉडल X440 पर आधारित है। वर्तमान में, हीरो मोटोकॉर्प भारत में कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट में सबसे बड़े ब्रांड के रूप में जाना जाता है। हालांकि, Hero MotoCorp प्रीमियम बाइक बाजार पर अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए सभी कोशिश कर रही हैं। Hero Mavrick 440 के बारे में कई जानकारियां पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं, आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में।

स्ट्रीटफाइटर डिज़ाइन

Harley-Davidson X440 पर आधारित होने के बावजूद, Hero Mavrick 440 में स्ट्रीटफाइटर वाला डिज़ाइन है। इसके लिए कंपनी को बहुत बड़े तौर पर संशोधन करने पड़े है। लॉन्च के बाद Mavrick 440 कंपनी का सबसे बड़ा फ्लैगशिप मॉडल होगा। इसके कुछ डिज़ाइन फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, आइये देखते है पूरी डिटेल्स।

ये भी पढ़े- Honda New Bike: नए साल 2024 में होंडा ला रही है शानदार बाइक, देखें पूरी डिटेल्स

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

Hero Mavrick 440 की मुख्य फीचर्स की बात करें तो इसमें एक आल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने वाला है। साथ ही इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी की सुविधा होने की उम्मीद है, जहाँ राइडिंग डायनामिक्स और अन्य जरूरी जानकारी प्रदर्शित होगी।

Alloy wheels

Harley-Davidson X440 पर आधारित होने के बावजूद, इस नई मोटरसाइकिल का स्टाइल अलग होने वाला है। Harley-Davidson X440 में अलॉय व्हील की सुविधा नहीं थी, लेकिन इसमें एलॉय व्हील मिलने वाला है। साथ ही Mavrick 440 में यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और 19 इंच के पहिये होंगे।

ये भी पढ़े- Triumph Daytona 660: नई बाइक लॉन्च कर ट्राइंफ ने किया हैरान, देख कर हो जायेगा प्यार!

Hero Mavrick 440 का इंजन

Hero Mavrick 440 में Harley-Davidson X440 का इंजन मिलने वाला है, लेकिन ट्यूनिंग अलग हो सकती है। X440 की तरह, Mavrick 440 भी 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा।

सिग्नेचर एलईडी लाइट

हीरो मोटोकॉर्प ने पहले ही अपकमिंग मोटरसाइकिल की सिग्नेचर एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स की तस्वीरें जारी कर दी हैं। इसका हेडलैंप फुल एलईडी है, इसके अलावा टेललाइट, टर्न इंडिकेटर भी एलईडी हैं। बाइक की कीमत दो लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा होने का अनुमान है।

Latest Post-