Ampere Nexus: एक बार चार्ज करने पर चलेगी 136 किमी, बाजार में मचा दी हलचल

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Greaves Electric Mobility) के ईवी टू-व्हीलर ब्रांड एम्पीयर (Ampere) ने भारत में एक बेहतरीन Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो EX और ST वेरिएंट में उपलब्ध है। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतें 1.10 लाख रुपये से 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक हैं। हालाँकि, लॉन्च ऑफर समाप्त होने के बाद, दोनों मॉडलों की कीमत 10,000 रुपये तक बढ़ जाएगी।

Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च हुआ

नए Ampere Nexus की बुकिंग पिछले महीने से चल रही है। कंपनी ने कहा कि वह मई के मध्य से डिलीवरी शुरू करेगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि यह Nexus NXG कॉन्सेप्ट मॉडल का प्रोडक्शन वेरिएंट है, इसे 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। यह पूरी तरह से भारतीय तकनीक से बनाया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह स्कूटी ट्विन सस्पेंशन के साथ हाइब्रिड स्विंग आर्म पर चलती है।

ये भी पढ़े – Electric Scooter: फुल चार्ज पर 85 किमी का रेंज, इस ई-स्कूटर पर 19,000 रुपये की छूट

Ampere Nexus – बैटरी और मोटर

एम्पीयर नेक्सस (Ampere Nexus) में पावर सोर्स के रूप में 3 kWh एलपीएफ बैटरी पैक मौजूद है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज पर 136 किलोमीटर चलेगी। इसे फुल चार्ज होने में 3 घंटे 22 मिनट का समय लगेगा। इसका मोटर 4 किलोवाट का पीक पावर जेनरेट करेगा। इसमें चार राइडिंग मोड हैं- इको, सिटी, पावर और लिम्प होम दिए गए है।

Ampere Nexus – फीचर्स

Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में एक रिवर्स मोड भी दिया गया है। Ampere Nexus मॉडल की टॉप स्पीड 93 किमी प्रति घंटा है। इसका सिटी और इको मोड में स्पीड क्रमशः 63 किमी प्रति घंटा और 42 किमी प्रति घंटा है। कंपनी का कहना है कि इसकी चेसिस अन्य मॉडलों की तुलना में चार गुना ज्यादा मजबूत है। Ampere Nexus में फ्लैट फ्लोर बोर्ड के साथ 12 इंच के अलॉय व्हील उपलब्ध हैं। अन्य खास फीचर्स की बात करें तो एम्पीयर नेक्सस सात इंच की टीएफटी टचस्क्रीन, ब्लूटूथ और टर्न-बाय-नेविगेशन के साथ आता है।