Mahindra XUV 3XO: माइलेज और फीचर्स से धमाल, महिंद्रा ला रही है बेहतरीन SUV कार

महिंद्रा XUV300 भारतीय एसयूवी बाजार में सबसे लोकप्रिय मॉडलों में से एक है। कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस कार को Mahindra नए नाम XUV 3XO के साथ लॉन्च कर रही है। पिछले कुछ हफ्तों से यह कार अलग-अलग कारणों से चर्चा का विषय बन गया है। लॉन्च से पहले महिंद्रा ने XUV 3XO मॉडल के फीचर्स के साथ-साथ माइलेज का भी खुलासा कर दिया है।

महिंद्रा XUV 3XO के फीचर्स और माइलेज

Mahindra ने कहा है कि XUV300 के फेसलिफ़्टेड वेरिएंट में नया डिज़ाइन, इंटीरियर, बेहतर स्पीड, अतिरिक्त सुविधाएँ और अन्य अपडेट दिए गए हैं। महिंद्रा ने हाल ही में XUV 3XO की स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और परफॉरमेंस के बारे में एक नया टीज़र जारी किया है। फीचर्स की बात करें तो इस सूची में XUV 400 EV जैसा ही डैशबोर्ड, फ्री-स्टैंडिंग 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए डिजाइन का स्टीयरिंग व्हील शामिल है। टीज़र में XUV 400 EV के समान एक आल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़े- Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट हुई स्पॉट! इस बार सनरूफ के साथ…

Mahindra XUV 3XO – स्पेसिफिकेशन

ऊपर बताए गए फीचर्स के साथ ही Mahindra ने XUV 3XO के माइलेज और परफॉर्मेंस का भी खुलासा किया है। जैसा कि डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर देखा गया है, यह एक लीटर ईंधन पर 20.1 किमी चलेगी। साथ ही यह 4.5 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। अन्य फीचर्स में सेगमेंट-फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, एड्रेनोएक्स-कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, हवादार फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जर, वाइपर के साथ स्वचालित हेडलैंप आदि शामिल हैं।

Mahindra XUV 3XO – सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Mahindra XUV 3XO में छह एयरबैग, चारों डिस्क ब्रेक, ISOFIX माउंट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ESP, TPMS, फ्रंट और रियर सेंसर, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा आदि मिल सकते हैं। इसे पहले की तरह 1.5 लीटर टर्बो डीजल, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में पेश किया जाएगा। इस कार को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ऑप्शन के साथ चुना जा सकता है।