मार्च के अंत तक लॉन्च हो रही है ये 5 कारें; सस्ते से महंगे तक…


इस महीने कई कार कंपनी अपनी कारें लॉन्च करने वाली है। इनमें से बात करे मारुति की तो, नई SUV-फ्रोंक्स क्रॉसओवर से लेकर Lamborghini Urus S तक, कई मॉडल कंपनी लॉन्च करने वाली है।

Upcoming Cars In April 2023: पिछले महीने की बात करे तो मार्च 2023 में इंडियन कार्स मार्किट में न्यू-जेन हुंडई वरना और नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट जैसी कार्स लॉन्च की गईं, ये दोनों ही कार काफी चर्चा में रही। अब अप्रैल 2023 में भी कई कारें लॉन्च होगी। नयी कार की लिस्ट में मारुति की नई SUV-फ्रोंक्स क्रॉसओवर से लेकर Lamborghini Urus S तक, कई मॉडलर्स का नाम है।MG Comet EV Car: सिर्फ लाख रुपये में लॉन्च होने जा रही 300 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार!

  1. Maruti Fronx: कंपनी के मुताबिक मारुति की फ्रोंक्स इसी सप्ताह या फिर अगले सप्ताह में मार्किट में आ सकती है। बऐसी कंपनी की लेनो-बेस्ड क्रॉसओवर को ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस किया गया था और तभी से इसकी बुकिंग शुरू हो गयी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी इसकी करीब 8 लाख रुपये हो सकती है। Fronx में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन आपको मिलेगा। इसमें कुछ डिजाइन एलिमेंट्स ग्रैंड विटारा वाले भी हो सकता है।
  2. MG Comet EV: इस कार को भी मार्च में लॉन्च किया जायेगा और इसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। इसका एंट्री-लेवल वेरिएंट 17.3kWh के बैटरी पैक के आपको मिलेगा, जो आपको 200kms की रेंज देने में सक्षम होगा। हाई-एंड वेरिएंट में 26.7kWh का बैटरी पैक आपको इसमें मिल सकता है, जो करीब 300KM के आसपास की रेंज देता है।
  3. Lamborghini Urus S: फेसलिफ्टेड उरुस का भी ऐसी महीने डेब्यू होगा, इसे एस वेरिएंट के रूप में लाया जा सकता है। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 (666PS) इंजन है। यह सिर्फ 3.7 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़क पर दौड़ सकती है
  4. Mercedes AMG GT S E Performance: इसे भी इंडिया में अप्रैल में ही पेश करने का विचार है। यह 4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ आएगी, जो 639PS और 900Nm आउटपुट आपको देता है। हाइब्रिड सेटअप के साथ 843PS और 1470Nm का आउटपुट आपको मिलेगा।
  5. Lexus New Gen RX: बात करे अपकमिंग D2-सेगमेंट SUV की तो ये भी इसी महीने, अप्रैल 2023 में लॉन्च हो सकती है। इसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये से 1.15 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।