Hero MotoCorp की बाइक्स ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बिक्री में 1168% का उछाल!

भारत का दोपहिया बाजार पुरे विश्व में सबसे बड़ा है। सस्ती कीमते और परिवहन की कम लागत ने दोपहिया वाहनों यानी मोटरसाइकिल और स्कूटर ने भारतीय लोगों के लिए परिवहन का पसंदीदा साधन बना दिया है। सेल्स रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि पिछले महीने यानी नवंबर 2023 में भारत में 16,23,399 दोपहिया वाहन बेचे गए, जबकि नवंबर 2022 में यह संख्या 12,36,281 यूनिट था। यानी एक साल में बिक्री 31.3 फीसदी बढ़ी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक कौन सी हैं? आइए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

नवंबर 2023 में दोपहिया सेगेमेंट में बिक्री के मामले में टॉप 10 बाइकें

हर बार की तरह इस बार भी भारत में एंट्री लेवल बाइक्स की धूम मची हुई है। बिक्री के मामले में इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर हीरो स्प्लेंडर है। 2,50,786 मोटरसाइकिल की बिक्री के साथ शीर्ष स्थान पर रहने के बावजूद Hero Splendor की बिक्री में पिछले साल नवंबर की तुलना में 5.57 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, होंडा साइन की पिछले महीने 1,55,943 यूनिट्स की बिकीं हुई, जो पिछले वर्ष नवंबर की तुलना में 35.46% ज्यादा है।

तीसरे स्थान पर Bajaj Pulsar, चौथे स्थान पर Hero HF Deluxe और पांचवें स्थान पर Bajaj Platina का कब्जा है। हैरानी की बात यह है कि इन तीनों बाइक्स की साल-दर-साल बिक्री वृद्धि दर 79-80% के बीच है। पिछले महीने बजाज पल्सर रेंज की बाइक का कुल 1,30,403 मॉडल बिके। वहीं हीरो एचएफ डीलक्स की कुल 1,16,421 बाइक्स की बिक्री हुई है। वहीं बजाज प्लेटिना की कुल बिक्री की संख्या 60,607 रही। बता दें, प्लैटिना भारत की सबसे सस्ती एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) वाली बाइक है।

ये भी पढ़े- Tata Nexon EV, MG ZS EV को टक्कर देने आ रही है Mahindra XUV400 Pro

जिस तरह पल्सर बजाज का स्पोर्ट्स बाइक का बादशाह है, उसी तरह TVS ने Apache सीरीज के साथ स्पोर्ट्स बाइक की दुनिया में अपना नाम बनाया है। अपाचे रेंज के कई मॉडल बाजार में उपलब्ध हैं। पिछले महीने TVS Apache की कुल 41,025 यूनिट्स की बिक्री हुई। साल-दर-साल बिक्री में 51.26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। साथ ही TVS की मशहूर स्टाइलिश कम्यूटर बाइक Raider है। कंपनी ने नवंबर में इस 125 सीसी बाइक के 39,929 मॉडल बेचे, जो पिछले साल के नवंबर के मुकाबले 47.53 फीसदी ज्यादा है।

ये भी पढ़े- Honda New Bike: नए साल 2024 में होंडा ला रही है शानदार बाइक, देखें पूरी डिटेल्स

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि हीरो मोटोकॉर्प की कम्यूटर बाइक Passion ने पिछले महीने एक रिकॉर्ड बनाया। पिछले महीने इस बाइक के 34,750 यूनिट्स की बिक्री हुई। इसकी तुलना में, हीरो ने 2022 में इसी अवधि के दौरान केवल 2740 यूनिट्स बेचीं थी। यानी लगातार दो साल नवंबर में बाइक की बिक्री में 1168.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो की अभूतपूर्व है। हीरो लंबे समय से भारत में केवल 110cc Passion Xtec ही बेच रही थी। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने 110 सीसी Passion Plus मॉडल को भारत में वापस लाया था।

लिस्ट में नौवें स्थान पर भारत की दिग्गज बाइक कंपनी Royal Enfield Classic 350 है। पिछले महीने इस रेट्रो बाइक की की कुल 30,624 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले साल नवंबर की तुलना में ग्राहकों की संख्या में 13.34 फीसदी का इजाफा हुआ है। और आखिरकार Hero Glamour ने 20,936 मॉडल बेचकर इस लिस्ट में दसवां स्थान हासिल किया है। यह लोकप्रिय कम्यूटर बाइक दो वैरिएंट स्टैंडर्ड और एक्सटेक में उपलब्ध है।

Latest Post-