Tata Nexon EV, MG ZS EV को टक्कर देने आ रही है Mahindra XUV400 Pro

Mahindra अपनी एकमात्र इलेक्ट्रिक कार XUV400 का नया Pro वर्जन लाने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इतना तो साफ है कि फीचर्स और स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड मॉडल से बेहतर होने वाले है।

नई Mahindra XUV400 Pro के फीचर्स

महिंद्रा ने 2023 की शुरुआत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 लॉन्च की थी। लेकिन क्या EC Pro और EL Pro को मौजूदा EC और EL वेरिएंट के साथ बेचा जाएगा या उन्हें रिप्लेस किया जाएगा, यह देखना अभी बाकी है। लीक हुई रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले प्रो वेरिएंट में रियर एसी वेंट और वायरलेस एंड्रॉइड और ऐप्पल कारप्ले टेक्नोलॉजी के साथ 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर होंगे।

ये भी पढ़े- Electric Car: 300 किमी की टॉप स्पीड के साथ बाजार में धमाल मचाने आई दमदार इलेक्ट्रिक कार!

अन्य फीचर्स की बात करें तो एड्रेनॉक्स कनेक्ट यूआई,एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट, वायरलेस चार्जर, Open Charge Point Interface protocol (OCPI) इंटीग्रेशन के साथ यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और फुल डिजिटल 10.25-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता हैं। साथ ही इसमें डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी मिल सकता है।

Mahindra XUV400 Pro डिज़ाइन अपडेट

महिंद्रा ने XUV400 Pro के डिज़ाइन का खुलासा नहीं किया है। तो क्या यह मौजूदा मॉडल की तरह होगा या XUV300 की तरह फेसलिफ्ट अवतार में दिखाई देगा, यह अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है। ध्यान देने वाली बात ये है कि XUV300 और XUV400 के बीच कोई ज्यादा अंतर नहीं है। इन दोनों में सिर्फ फ्रंट ग्रिल और एलईडी डीआरएल का अंतर हैं।

ये भी पढ़े- Electric Car: घटेंगे टैरिफ, सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक कारें, चुनाव से पहले मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

Mahindra XUV400 के हुड के नीचे लगी इलेक्ट्रिक मोटर 148 hp की पावर और 310 Nm का टॉर्क पैदा करती है। EC Pro वेरिएंट को 34 kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जबकि EL Pro में 39.4 kWh की बैटरी मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार Mahindra XUV400 Pro वेरिएंट की टॉप-स्पीड 150 किमी प्रति घंटा हो सकती है।

Mahindra XUV400 Pro बैटरी चार्जिंग स्पीड

नए मॉडल Mahindra XUV400 Pro की बैटरी को डीसी फास्ट चार्जर से 0-80% तक चार्ज होने में 50 मिनट का समय लगेगा। हालाँकि, वैकल्पिक 7.2kW चार्जर से फुल चार्ज होने में 6.5 घंटे और 3.3kW चार्जर से 13 घंटे समय लग सकता है।

Latest Post-