भारत की 10 सबसे लोकप्रिय स्कूटर, पांचवे नंबर वाले को देखकर आपकी आंखें चौंधिया जायेंगी!

Honda Activa

लोकप्रियता के मामले में भारत में उपलब्ध किसी अन्य स्कूटर में होंडा एक्टिवा (Honda Activa) को टक्कर देने की क्षमता अभी नहीं दिखती है, इस स्कूटर के मासिक बिक्री आंकड़ों से स्पष्ट हो जाता है। पिछले महीने नवंबर में भारत की इस सबसे लोकप्रिय स्कूटर की 1,96,055 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बिक्री 2022 की समान अवधि की तुलना में 11.98 प्रतिशत अधिक है।

TVS Jupiter

TVS Jupiter नवंबर में भारतीय बाजार में दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। नवंबर में इस स्कूटर की कुल 72,859 यूनिट्स की बिक्री हुई। पिछले वर्ष के तुलना में, इस वर्ष 53.64% की वृद्धि देखी गई, क्योंकि पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान इस स्कूटर की कुल 47,422 यूनिट्स बिकी थीं।

ये भी पढ़े- Electric Scooter: फुल चार्ज पर 85 किमी का रेंज, इस ई-स्कूटर पर 19,000 रुपये की छूट

Suzuki Access

तीसरे स्थान पर Suzuki Access है। सुजुकी ने पिछले महीने नवंबर में इस स्कूटर की 52,512 यूनिट्स बेचीं।

TVS Ntorq

लिस्ट में चौथे स्थान पर TVS Ntorq है। युवा पीढ़ी की पसंदीदा इस स्कूटर की पिछले महीने कुल 30,396 यूनिट्स बिकीं थी।

ये भी पढ़े- रॉयल एनफील्ड 2024 में दो हॉट बाइक लॉन्च करने जा रही है, डिज़ाइन देख होश उड़ जायेंगे!

Ola Electric Scooters

भारत में उपलब्ध कई लोकप्रिय पेट्रोल स्कूटरों को पछाड़ते हुए Ola S1 पांचवें स्थान पर है। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने इस सीरीज के 29,808 मॉडल को बेचे। नवंबर 2022 से तुलना की जाये तो 81.92% ज्यादा है।

Honda Dio

छठे नंबर पर Honda Dio है। होंडा पिछले महीने इस स्कूटर की कुल 23,979 यूनिट बेचने में कामयाब रही। एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 48.92% अधिक है।

ये भी पढ़े- Hydrogen Bike: लॉन्च हुई हाइड्रोजन से चलने वाली बाइक, प्रदूषण का झंझट खत्म!

Hero Pleasure

Hero MotoCorp की Pleasure स्कूटर सातवें स्थान पर रहा। नवंबर में Hero Pleasure की कुल बिक्री 22,752 यूनिट रही।

TVS iQube

आठवें स्थान पर एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर- TVS iQube को जगह मिली है। पिछले महीने इस स्कूटर को 16,702 ग्राहकों ने खरीदा।

ये भी पढ़े- फुल चार्ज होकर चलेगी 160 किमी! Decathlon ने महज 14 किलो की ई-साइकिल लॉन्च कर सबको चौंका दिया

Suzuki Burgman

नौवें स्थान पर Suzuki Burgman हैं। सुजुकी के इस मैक्सी-स्कूटर की कुल 12,941 यूनिट्स की बिक्री हुई हैं।

Hero Destini

Hero MotoCorp की Destini स्कूटर दसवें स्थान पर है। नवंबर में Hero Destini की कुल 12,756 यूनिट्स की बिक्री हुई।

Latest Post-