साल के शुरू में Tata से लेकर Marutiने दिया तगड़ा झटका, 1 जनवरी से बढ़ाया कारों की कीमतें

भारत में कारों की कीमत बदलते समय के साथ बढ़ती जा रही है। हर साल चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहन महंगे होते जा रहे हैं। 1 जनवरी से बजट सेगमेंट हो या लग्जरी सभी तरह की कारों पर एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ऑडी पहले ही नए साल से कीमतें बढ़ाने का फैसला कर चुकी हैं।

नई कीमतें भारत में पैसेंजर कारों के लिए 2024 के पहले दिन से प्रभावी हो गई है। आम तौर पर, साल में कम से कम एक बार कार निर्माता कंपनियां मुद्रास्फीति, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों या बढ़ती प्रोडक्शन कॉस्ट का हवाला देकर कारों की कीमतें बढ़ाते हैं। लेकिन 2023 में कार की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी देखी गई है।

Table of Contents

Maruti Suzuki

बिक्री के मामले में भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki पहले ही जनवरी से अपनी पैसेंजर कारों पर कीमते बढ़ाने का निर्णय ले चुकी है। हालाँकि, यह बढ़ी हुई कीमत किन कारो पर लागू होगी, इसकी जानकारी अभी भी पता नहीं है। यह भी साफ नहीं है कि कीमते कितनी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़े- Honda New Bike: नए साल 2024 में होंडा ला रही है शानदार बाइक, देखें पूरी डिटेल्स

Tata Motors

घरेलू कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने नए साल की शुरुआत से अपनी लगभग सभी पैसेंजर कारों की कीमतें बढ़ाने का निर्णय लिया है। लेकिन नई कीमत की डिटेल्स का खुलाशा नहीं किया है। यहां तक ​​कि कार मॉडल के आधार पर खरीदारों को कितने अतिरिक्त पैसे चुकाने होंगे, इससे जुड़ी जानकारी भी सभी को नहीं पता है। इसके अलावा, टाटा मोटर्स के सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह अतिरिक्त कीमत ईवी मॉडल के साथ-साथ पेट्रोल कारों पर भी प्रभावी होगा।

Mahindra & Mahindra

घरेलू कार निर्माता कंपनी Mahindra & Mahindra ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जनवरी 2024 से उनकी सभी पैसेंजर कारों की कीमतें बढ़ने जा रहा हैं। बढ़ी हुई कीमतें Scorpio से लेकर Thar, XUV700 और XUV300 तक सभी लोकप्रिय गाड़ियों पर लागू होंगी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किस कार मॉडल पर कितनी कीमत बढ़ने वाला है। मारुति सुजुकी या टाटा मोटर्स की तरह, महिंद्रा ने कच्चे माल की लागत और प्रोडक्शन लागत में वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी पढ़े- नए साल से पहले Ola Electric पर 50% की बंपर छूट ऑफर, जल्दी करें

Audi

ऑडी दशकों से भारतीय बाजार में अपनी लग्जरी कारें बेच रही है। जर्मन कार निर्माता Audi ने सबसे पहले अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने रखी थी। अगले साल जनवरी से ऑडी के भारतीय पोर्टफोलियो में कारों की कीमतें 2% तक बढ़ जाएंगी। यह तक यह स्पष्ट खबर नहीं है कि यह मूल्य वृद्धि किसी स्पेशल मॉडल पर लागू होगा या कंपनी के पोर्टफोलियो में सभी वाहनों पर। कंपनी के मुताबिक, प्रोडक्शन की बढ़ती लागत और कच्चे माल की ऊंची लागत को देखते हुए कीमत बढ़ाई जा रही है।

Latest Post-