मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) भारतीय कार बाजार का बेताज बादशाह है। मारुति सुजुकी साल 2023 में एडवांस तकनीक और फीचर्स से भरपूर कई सारी कार कारें लॉन्च की है। जिसमे- Grand Vitara CNG, Fronx, Jimny 5-door, Brezza CNG और Invicto शामिल है। 2024 में कदम रखने से पहले आइए एक नजर डालते हैं 2023 में लॉन्च हुई मारुति कारों पर।
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG
2022 में ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) लॉन्च करने के बाद इस साल जनवरी में Maruti Suzuki ने इस कार का सीएनजी वर्जन लॉन्च किया था। Grand Vitara की कीमत 12.85 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। यह Toyota Urban Cruiser Hyryder का रीबैज वर्जन है। मारुति सुजुकी पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अपने सभी वाहनों के सीएनजी वेरिएंट लॉन्च कर रही है।
ये भी पढ़े- Honda New Bike: नए साल 2024 में होंडा ला रही है शानदार बाइक, देखें पूरी डिटेल्स
Maruti Suzuki Brezza CNG
2022 में सेकंड जनरेशन की Brezza के लॉन्च के बाद, मारुति सुजुकी ने इस साल कार का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च किया था। भारत में ब्रेज़ा एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट की कीमत 9.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू है। बता दें कि चालू वित्त वर्ष में कुल बिक्री के मामले में यह कार एसयूवी सेगमेंट में टॉप पर है।
Maruti Suzuki Fronx
Maruti Suzuki Fronx ने भारतीय ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी शुरुआत की थी। फिर कार को आधिकारिक तौर पर अप्रैल में लॉन्च किया गया था। Fronx की कीमत 7.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। हालाँकि कंपनी इसे एक SUV के रूप में बाजार में लॉन्च की है, लेकिन ज्यादातर लोग इस कार को क्रॉसओवर कहते हैं। इस कार के लॉन्च के बाद से हर महीने जबरदस्त बिक्री हो रहा है।
ये भी पढ़े- नए साल से पहले Ola Electric पर 50% की बंपर छूट ऑफर, जल्दी करें
Maruti Suzuki Jimny 5-door
ऑटो एक्सपो 2023 में पांच दरवाजों वाली 4×4 Jimny का अनावरण किया गया था। इसके बाद इस कार को जून 2023 में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। Maruti Suzuki Jimny 5-door की कीमत 12.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं। कंपनी ने जिम्नी का सबसे सस्ता वेरिएंट भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 10.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह कार भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Gypsy के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च हुई है।
Maruti Suzuki Invicto
मारुति सुजुकी ने इस साल अपनी Invicto को Toyota Innova Hycross के रीबैज वेरिएंट के रूप में लॉन्च किया है। हालाँकि, डिज़ाइन के मामले में दोनों MPV मॉडल के बीच कुछ अंतर हैं। जुलाई में लॉन्च के समय इस कार की कीमत 24.79 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बिच थी। इस कार को कंपनी अपने नेक्सा डीलरशिप से बेचती है।
Latest Post-
- नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660, कीमत सुन होश उड़ जायेंगे
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌