एक लाख कस्टमर्स तक पहुंचा Mahindra Bolero Maxx Pik-Ups, मात्र इतनी है कीमत

10 अगस्त 2022 को आधिकारिक तौर पर भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में लॉन्च हुए Mahindra Bolero Maxx Pik-Ups ने एक नए मुकाम को हासिल कर लिया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक लॉन्च से लेकर अबतक इस पिकअप के एक लाख यूनिट्स की बिक्री पूरी हो चुकी है, जी हां बिलकुल सही पढ़ रहे हैं आप। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Bolero Maxx Pik-Ups के एक लाख यूनिट की बिक्री सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।

इसी साल अप्रैल में Bolero Maxx Pik-Ups के आठ नए वैरिएंट्स को मार्केट में पेश करने के साथ ही कंपनी ने बिगुल फूंक दिया था, इन नए वैरिएंट्स की अपनी-अपनी खूबियां हैं। इस गाड़ी के साथ डीजल और CNG पॉवरट्रेन का विकल्प मिल जाता है, अपनी जरुरत और सहूलियत के मुताबिक आप किसी भी एक पॉवरट्रेन को चुना सकते हैं। आइये इसके कुछ फीचर्स को जानते हैं।

m2Di बेस पर बने 2523 cc इंजन डिस्प्लेसमेंट के साथ आने वाले इस पिकअप में 65 hp की पावर जेनरेट करने की ताकत है, इसके अलावा इंजन 195 Nm का टॉर्क भी जेनरेट करता है। कंपनी जो दावा करती है उसके मुताबिक एक लीटर डीजल में इसके साथ 17.2 km तक की दूरी तय की जा सकती है, यानि की इसमें 17.2 kmpl का माइलेज देने की क्षमता है।

4800mm लंबाई, 1755mm चौड़ाई और 1873mm ऊंचाई के साथ Mahindra Bolero Maxx Pik-Ups की लगेज क्षमता काफी बढ़ जाती है। इसके साथ गाड़ी 3150 mm लंबा व्हीलबेस भी मिलता है।अगर आप पिकअप खरीदने की प्लानिंग में हैं तो Bolero Maxx Pik-Ups को देख सकते हैं, इसके अलावा भी देश में कई बेहतरीन कंपनियां इस सेगमेंट में अच्छा कर रही हैं। इसमें Tata motors, Eicher motors के साथ और भी नाम हैं।

Bolero Maxx Pik-Ups की कीमत देखें तो इसे 7.68 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में खरीद सकते हैं, अलग-अलग वैरिएंट्स के साथ कीमत भी बदल सकती है, अधिक जानकारी आपको नजदीकी महिंद्रा एंड महिंद्रा शोरूम में मिल जाएगी।

एक लाख यूनिट्स की बिक्री पर महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के सीईओ नलिनिकांत गोलागुंटा ने कहा, “इतने कम समय में 1 लाख यूनिट्स प्रोडक्शन का लक्ष्य हासिल करना हमारे ग्राहकों के विश्वास और आत्मविश्वास का स्पष्ट प्रतिबिंब है। भारतीय बाजार की विशिष्ट मांगों को समझने और उन्हें पूरा करने पर हमारे स्पष्ट फोकस ने हमें कमर्सिअल वाहनों में ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने में मदद की है। हम तकनीकी रूप से उन्नत और अत्यधिक बहुमुखी पिक-अप रेंज के साथ ग्राहकों को हमेशा बेहतर देने का प्रयास करते रहेंगे।