Hero Hunk 2024 के फीचर्स और डिजाइन ने उड़ाए Bajaj Pulsar के होश, 80 का माइलेज

Hero Hunk 2024: आज से लगभग एक दशक पहले तक हीरो मोटर कंपनी की Hunk और टीवीएस मोटर कंपनी की Apache का जोरदार मुकाबला होता रहता था। और तब के समय में लोग टीवीएस मोटर कंपनी के अपाचे से ज्यादा हीरो हंक को पसंद किया करते थे, लेकिन किसी कारणवश कंपनी को इसे बाद में बंद करना पड़ा था।

लेकिन अब हीरो मोटर कंपनी के स्पोर्ट्स बाइक के चाहने वालों के लिए कंपनी एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है। दरअसल, कंपनी के कुछ सूत्रों का मानना है कि हीरो एक नई स्पोर्ट्स बाइक पर काम कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि उनका यह भी कहना है कि यह कोई स्पोर्ट्स बाइक नहीं बल्कि हीरो द्वारा बंद की जा चुकी Hunk की अपडेट वर्जन (Hero Hunk 2024) हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बाइक को साल 2024 के मिड महीने में लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दे कि फिलहाल हीरो मोटर कंपनी ने इसको लेकर के किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्रों के माध्यम से काफी सारी जानकारियां बताई जा रही है। इस जानकारी में इसके इंजन पावर से लेकर के इस बाइक में आने वाले फीचर्स तक शामिल हैं। जिसके बारे में हम आपको आगे बताने जा रहे हैं।

ये भी पढ़े: अरे भाई ये क्या आ गई Hero Hf Deluxe Electric, एक चार्ज में 500km!

Hero Hunk 2024 में आने वाली इंजन

कंपनी के सूत्रों का मानना है कि हीरो अपनी इस बाइक में आपको लगभग 180 cc की इंजन दे सकती है। जिसके दोनों टायर ड्यूल डिस्क ब्रेक से लैस हो सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इसमें आपको 6 स्पीड गियर बॉक्स भी दिया जा सकता है।

Hero Hunk 2024 की माइलेज

क्योंकि कंपनी अपनी इस बाइक में लगभग 180 cc के इंजन का इस्तेमाल करने जा रही है। इसलिए इसकी माइलेज थोड़ी कम हो सकती है। फिलहाल कयास लगाया जा रहा है की यह बाइक लगभग 35-40 kmpl तक की माइलेज देने में सक्षम हो सकती है। जिसमें आपको लगभग 13 लीटर का फ्यूल टैंक भी दिया जा सकता है।

Hero Hunk 2024 की फीचर्स

वहीं, इस बाइक में आने वाली फीचर्स की बात की जाए तो इसमें आपको मोबाइल कनेक्टिविटी, साइड स्टैंड इंडिकेटर, राइटिंग मोड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे तमाम नए फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Hero Hunk 2024 की कीमत

ऐसे कीमत को लेकर के अभी तक किसी प्रकार की कोई भी जानकारी बाहर नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे लगभग 1.80 लाख रुपए के एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च की जा सकती है।