अगर आप हिलस्टेशन जानें का बना रहे हैं प्लान, तो ये छोटी कारें हो सकती हैं बेहतर विकल्प

Harsh Singh
3 Min Read
mini-car

अगर आप पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने जाना पसंद करते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए बड़े काम की है। अक्सर लोग ऐसा सोचते हैं, कि पहाड़ों पर केवल बड़ी गाड़ी ही आसानी से चढ़ सकती है, हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ऐसी काफ़ी सारी छोटी कारें भी बाजार में मौजूद हैं, जिनमें आपको बेहद पॉवरफुल इंजन मिलता है। साथ ही हैंडलिंग भी काफी अच्छी होती है। तो चलिए जानते हैं पहाड़ों पर जाने के लिए कुछ ऐसी ही छोटी कारों के बारे में-

Maruti Alto K10

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है Maruti Alto K10 का । 4 मीटर से भी कम लंबी इस कार को मोड़ पर चलाना काफी आसान हो जाता है। इसके साथ ही इस कार का वजन भी काफी कम जो कि 850 किलोग्राम है। ऊंची पहाड़ पर चढ़ाई के दौरान यह काफी फायदेमंद होता है। बाजार में इसकी शुरुआती कीमत क़रीब 4 लाख रूपये है।

Tata Tiago

दूसरा नाम Tata Tiago का आता है जो अपने शानदार हैंडलिंग और परफॉर्मेंस के लिए लोग की पसंद बन चुकी है। बता दें कि कंपनी 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन भी इसमें उपलब्ध कराती है। यह 86पीएस की अधिकतम पॉवर और 113 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं कंपनी इसमें EBD के साथ EBS और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर भी ऑफर कर रही है।

ये भी पढ़ें: Thar 5 डोर के आने से पहले ही थर थर कांपा व्हीकल मार्केट, अगस्त में आने वाली…

Tata Nexon

बात करें तीसरी गाड़ी की तो इस लिस्ट में तीसरा नाम Tata Nexon का है, जिसे कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ बाजार में उपलब्ध करा रही है। Tata Nexon 115- 120ps तक पावर और 170- 260 nm तक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखती है। इसके साथ ही इस SUV की हैंडलिंग भी लाज़वाब है। पहाड़ों पर जाने के लिए यह बेहद उपयुक्त साबित हो सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई सारी छोटी कारें हैं, जिनके जरिए आप पहाड़ों की यात्रा के शौक को पूरा कर सकते हैं।

Latest posts:-

Share This Article
Follow:
2 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह मोटर रडार को अपने कार्यों से लगातार योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष ऑटोमोबाइल बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को मोटर रडार के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी की एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2023 में ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब मोटर रडार को योगदान दे रहे हैं।