नए साल में नया सरप्राइज, 2024 Mahindra XUV700 ने मचाया धमाल!

2024 के पहले महीने में महिंद्रा (Mahindra) ने SUV कार प्रेमियों के लिए एक सरप्राइज पेश किया है। कंपनी अपने फ्लैगशिप मॉडल XUV700 का नया वर्जन लेकर आई है। Mahindra XUV700 के 2024 मॉडल की कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 23.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। 2024 Mahindra XUV700 के फीचर्स में कई अपडेट किये गए हैं। जैसे की नए नेपोली ब्लैक कलर को जोड़ा गया है। जबकि डिज़ाइन वही है, AX7 और AX7L के पहियों में काले रंग का एलॉय व्हील जोड़ा गया हैं, जो कार को एक ट्रेंडी लुक देता हैं।

महिंद्रा ने पहली बार XUV700 को अगस्त 2021 में लॉन्च किया था। इस SUV कार ने शुरुआत से ही खरीदारों का दिल जीत लिया था। अब तक XUV700 कार 1.40 लाख से ज्यादा बिक चूका है। XUV700 इस मील के पत्थर को छूने वाला महिंद्रा का पहला एसयूवी मॉडल है।

ये भी पढ़े- Tata-Maruti को टक्कड़ देने के लिए Kia ने देर रात में लॉन्च किया शानदार माइलेज वाली SUV!

नई Mahindra XUV700: कीमत

Mahindra XUV700 की कीमत वेरिएंट के आधार पर 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से 23.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। Mahindra XUV700 मॉडल को पांच वेरिएंट और 5, 6 और 7 सीटों के विकल्प में चुना जा सकता है। वेरियंट MX, AX3, AX5, AX7 और AX7L हैं। कार की बुकिंग 15 जनवरी से शुरू हो गई है। कंपनी की सभी डीलरशिप पर 2024 मॉडल XUV700 की पहुंचने की प्रक्रिया 25 जनवरी से शुरू हो जाएगी। महिंद्रा का दावा है कि फ़ास्ट डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रोडक्शन को बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़े- Maruti Flying Car: भारत में मारुति की पहली फ्लाइंग कार लॉन्च को तैयार, घर और ऑफिस जाना होगा आसान

नई Mahindra XUV700: फीचर्स

2024 मॉडल Mahindra XUV700 भरपूर फीचर्स से लैस होकर भारतीय बाजार में आ गई है। इसमें ओवर-द-एयर सॉफ़्टवेयर अपडेट के साथ Adrenox Suite का फीचर है। यह 83 कनेक्टेड कार फीचर्स को सपोर्ट करेगा, जिसमें 13 नए एडिशन जैसे – EcoSense लीडरबोर्ड, M lens, toll diary और ASK Mahindra शामिल हैं। अलर्ट, कार स्टेटस, लोकेशन बेस्ड सेवाएं, सेफ्टी, रिमोट फ़ंक्शन और थर्ड पार्टी ऐप्स सुविधाएं XUV700 में दी जाने वाली कुछ उल्लेखनीय विशेषताएं हैं।

नई Mahindra XUV700: इंजन

2024 Mahindra XUV700 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया है। पहला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और दूसरा 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल है। इनकी पावर और टॉर्क पहले जैसा ही है।

Latest Post-