Hyundai Creta से Kia Sonet फेसलिफ्ट तक, जनवरी में आ रही हैं 3 नई फीचर से भरपूर कारें

2023 के ख़तम होते ही हमने 2024 में कदम रख दिया है। बीता साल देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी अहम रहा। पैसेंजर कार बाजार फिर से लय में आ गया है, बहुत सारी बेहतरीन कार मॉडल लॉन्च हो चुके हैं। नए साल की खुशियां बढ़ाने के लिए जनवरी में भारतीय बाजार में तीन नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। जिसमे Creta facelift भी शामिल है। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय बाजार में जनवरी में लॉन्च होने वाली कारों पर।

Kia Sonet Facelift 2024

किआ सोनेट फेसलिफ्ट की कीमत की घोषणा इसी महीने होने वाली है। जिसके साथ ही कार की डिलीवरी इस महीने के मध्य में शुरू हो जाएगी। ग्राहक टोकन राशि के तौर पर 25,000 रुपये जमा करके प्री-बुकिंग कर सकते हैं। यह कार छह इंजन और एक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ आने वाली है। Kia Sonet Facelift पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध होगी। साथ ही कुल 11 कलर ऑप्शन भी मिलने वाला हैं। इस कार का मुकाबला Hyundai Venue, Tata Nexon, Maruti Suzuki Brezza और Mahindra XUV 300 से होने वाला है।

ये भी पढ़े- Tata Nexon EV, MG ZS EV को टक्कर देने आ रही है Mahindra XUV400 Pro

Hyundai Creta 2024

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट का अनावरण 16 जनवरी को किया जाएगा। इस एसयूवी में कई अपडेट मिलने वाले हैं। जिसमे नया डिज़ाइन लुक और कई सारी एडवांस फीचर्स शामिल है। Hyundai Creta फेसलिफ्ट में नई ग्रिल, नई एलईडी हेडलाइट्स, डीआरएल, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स और नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील मिलने की संभावना है। इसके अलावा केबिन के अंदर भी कई बदलाव किए गए हैं। जैसे नया स्टीयरिंग व्हील, अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीटें। साथ ही सेफ्टी फीचर के तौर पर पहली बार ADAS तकनीक देखने को मिल सकता है।

Hyundai Creta की कॉम्पिटिटर सूची में Tata Harrier, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Volkawagen Taigun, MG Hector, Toyota Urban Cruiser Hyryder और Skoda Kushaq हैं।

ये भी पढ़े- Electric Bike: IIT दिल्ली के छात्रों ने अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक? OLA और Ather की छुट्टी तय

Mercedes GLS Facelift 2024

2024 में Mercedes Benz के हाथों भारत में पहली कार लॉन्च होगी। जर्मन लक्जरी कार निर्माता कंपनी 8 जनवरी को अपने GLS Facelift मॉडल से पर्दा उठाएगी। बदलावों की बात करें तो इसमें काफी कॉस्मेटिक अपडेट देखने को मिल सकते है। जिसमे न्य डिजाइन किया गया फ्रंट एंड, अपडेटेड हेडलाइट यूनिट और नए तरह का बंपर मिल सकता है। यहां तक ​​कि अलॉय व्हील्स के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

लेकिन Mercedes GLS Facelift 2024 में सबसे बड़ा बदलाव इंटीरियर में है। GLS फेसलिफ्ट में कंपनी का अपना MBUX इंटरफ़ेस फीचर देने की तैयारी में है। बाकी सब कुछ पहले के जैसा ही रहने वाला है। पहले की तरह इस बार भी तीन-लीटर, छह-सिलेंडर डीजल इंजन मिलने वाला है। विकल्प के तौर पर 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन को भी कंपनी दे सकती है।

Latest Post-