Top 5 SUV: भारतीय बाजार में तहलका मचाने अक्टूबर में आ रही है ये जबरदसर SUV कार, डिज़ाइन और कीमत सुन हो जायेंगे हैरान

अक्टूबर से पूरे देश में त्योहार का माहौल शुरू हो जाता है। जैसे ही बंगाली लोगों का सबसे पॉपुलर त्योहार दुर्गा पूजा समाप्त होती है, पूरा भारत दिवाली के तैयारी में लग जाता है। त्योहारी सीजन में बढ़ती कार की डिमांड के कारण ऑटो कंपनियां सितंबर से नए मॉडल लॉन्च करने में जुटी हैं। जैसा को आपको पता होगा भारतीय बाजार में लोगो का रुझान अब एसयूवी कार की ओर झुक रहा है। नतीजतन कार निर्माता कंपनिया बिना समय बर्बाद किए SUV कारें भारतीय बाजार में लाने लगे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इस महीने लॉन्च हुई SUV पर और देखते है क्या है इनमे खास।

Honda Elevate

Honda Elevate ने 4 सितंबर को भारत बाजार के एसयूवी सेगमेंट में अपनी एंट्री की है। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltis, Maruti Suzuki Grand Vitara आदि से होगा। इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह अधिकतम 119 bhp की पावर और 145 Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह कार मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

Tata Nexon facelift

एक समय भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में Tata Nexon का नाम सबसे ऊपर था। Tata ने इस कार का नया मॉडल इस महीने की 14 तारीख को लॉन्च किया गया था। नतीजतन, टाटा मोटर्स को भरोसा है कि कार अपनी खोई हुई स्थिति फिर से हासिल कर लेगी। इसमें एसयूवी कार को एक आकर्षक डिज़ाइन दिया गया है। Curvv कॉन्सेप्ट से प्रेरित अपडेटेड इंटीरियर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम है। यह 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध होगा। यह कार मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। नए अपडेट के तौर पर नेक्सन में DCT गियरबॉक्स मिलता है।

Tata Nexon EV facelift

Nexon के साथ-साथ टाटा ने इसके इलेक्ट्रिक अवतार को भी अपडेट किया है। Nexon EV facelift की चेसिस पहले से ज्यादा मजबूत है। साथ ही, इसमें ICE मॉडल की तुलना में एक अलग डिज़ाइन, नया इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार को पहले की तरह ही बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया है। लेकिन इस कार का रेंज पहले से बढ़ गया है, Nexon EV का लॉन्ग रेंज वर्जन अब फुल चार्ज पर 465 किमी तक चल सकती है।

Volvo C40 Recharge

भारतीय बाजार में वोल्वो को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सफलता मिली है। इसीलिए उन्होंने हाल ही में C40 Recharge को लॉन्च किया है। कार की ग्रिल से ढके हिस्से की दिशा इसे आईसीई वेरिएंट से अलग करती है। इसमें XC40 रिचार्ज का 78 kWh वाला बैटरी पैक है, जिससे इसकी रेंज बढ़कर 530 किमी हो गई है।

Mercedes-Benz EQE

Mercedes-Benz ने इसी महीने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की है। जिसका नाम EQE रखा है। भारत में इसकी कीमत 1.39 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ कार की रेंज 550 किमी है। Mercedes कंपनी इस बैटरी पर 10 साल की वारंटी दे रही है।