Site icon Motor Radar

Maruti Alto को खरीदने की अब नहीं रही भीड़, फीकी पड़ गई भारत की सबसे सस्ती कार!

Top 5 best selling hatchbacks in October 2023

Top 5 best selling hatchbacks in October 2023

ज्यादा फीचर और बड़े दिखने के कारण स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) अब भारत के साथ-साथ बाकी दुनिया में भी काफी प्रचलन में हैं। आजकल खरीदार इस तरह की कारों को पसंद करते हैं। हालाँकि तीन-चार साल पहले तस्वीर बिल्कुल अलग थी, उस वक्त पहली पसंद छोटी हैचबैक कार हुआ करती थी। हालांकि, समय के साथ हर किसी की पसंद बदल गई है। आज भारतीय बाजार में स्थिति इतनी खराब है कि पिछले अक्टूबर में देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली 25 कारों में से केवल 8 हैचबैक कार थीं। यहां तक ​​कि Alto जैसी सस्ती कारों की भी मांग में भारी गिरावट आई है। आइए एक नजर डालते हैं पिछले महीने बेची गई पांच बेहतरीन हैचबैक कारों की लिस्ट पर।

Maruti WagonR

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में Maruti Suzuki WagonR शीर्ष पर है। इस हैचबैक कार ने पिछले महीने भी भारत में शीर्ष स्थान का तमगा बरकरार रखा था। मारुति ने अक्टूबर में अपने 22,080 कार बेचे। अक्टूबर 2022 में यह संख्या 17,945 यूनिट थी। यानी एक साल में 23 फीसदी बिक्री
बढ़ी है।

Maruti Swift

WagonR के बाद दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट है। Maruti Suzuki द्वारा निर्मित इस लोकप्रिय कार के पिछले महीने 20,598 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जो पिछले साल अक्टूबर से 20 फीसदी आगे है। चौथी पीढ़ी की स्विफ्ट ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी शुरुआत की है। भारत में कार का नया वर्जन 2024 की शुरुआत तक लॉन्च हो सकता है।

ये भी पढ़े- TVS iQube New के आते ही हरिद्वार निकली OLA? अब कभी नहीं आने से पहले…

Maruti Baleno

सूची में तीसरे स्थान पर भी मारुति सुजुकी का नाम है। पिछले महीने मारुति बलेनो के कुल 16,594 यूनिट्स बिके। जबकि पिछले साल अक्टूबर में मारुति ने इस कार की 17,149 यूनिट्स बेचने में सफल रही थी।

Maruti Alto

भारतीय एंट्री लेवल कार जगत में मारुति सुजुकी ऑल्टो ने दशकों से अपना दबदबा कायम रखा है। फिलहाल इस बजट फ्रेंडली कार की कीमत 3.82 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। पिछले महीने मारुति ने इस छोटी सी दिखने वाली कार की कुल 11,200 यूनिट्स बेचीं थी। हालांकि, अक्टूबर 2022 में 21,260 अल्टो बिकीं। परिणामस्वरूप, बिक्री में भारी गिरावट आई है।

Hyundai i20

हुंडई ने अक्टूबर में i20 मॉडल की 7212 यूनिट्स की बिक्री की है। भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Baleno की मुख्य प्रतिद्वंदी Hyundai i20 है। पिछले साल की समान अवधि में इस कार की 7814 यूनिट्स की बिक्री हुई थीं। जिससे, बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट आई है। भारत में Hyundai ने सितंबर में इस प्रीमियम हैचबैक कार का फेसलिफ्ट वेरिएंट लॉन्च किया था।

Latest Post-

Exit mobile version