Site icon Motor Radar

Tata Stryder: टाटा लेकर आई चार्ज करने वाली बाइक, खरीदने पर मिल रहा डिस्काउंट और फ्री गिफ्ट

Tata Stryder Contino Noisy Boy Launch

Tata Stryder Contino Noisy Boy Launch

शहरी लोग अब अपने स्वास्थ्य के प्रति भली-भांति जागरूक हो रहे हैं। युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता सचमुच उल्लेखनीय है। खुद को स्वस्थ रखने के लिए लगभग हर कोई प्रयास करता है। चाहे जिम जाना हो या योग करना या तैराकी, हम किसी न किसी तरह की शारीरिक एक्टिविटी करने की कोशिश करते हैं। पिछले कुछ दशकों से दोपहिया वाहन लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन अब ये अलग तरीके से खरीदारों के दरवाजे पर दिखाई दे रहे हैं। टाटा इंटरनेशनल के स्वामित्व वाली Stryder Cycle ने Contino Noisy Boy नाम से एक स्पेशल एडवेंचर बाइक लॉन्च की है।

Tata Stryder ने भारत में Contino Noisy Boy साइकिल लॉन्च की

कंपनी के दावे के मुताबिक परफॉर्मेंस, स्टाइल और एफिशिएंसी के मामले में यह नई बाइक हर किसी का दिल जीतने की ताकत रखती है। Contino Noisy Boy बच्चो से लेकर वयस्कों तक सभी को संतुष्ट करेगा। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, स्ट्राइडर साइकिल्स के बिजनेस हेड, राहुल गुप्ता ने कहा, “हम देश भर में BMX राइडिंग में बदलाव को देखकर बहुत उत्साहित हैं। हमने Contino Noisy Boy के निर्माण के हर हिस्से की सावधानीपूर्वक निगरानी की है।

ये भी पढ़े- TVS iQube New के आते ही हरिद्वार निकली OLA? अब कभी नहीं आने से पहले…

उन्होंने आगे कहा, “विश्व स्तरीय पार्ट्स और एडवांस तकनीक से निर्मित, प्रत्येक बाइक टिकाऊ होने के साथ-साथ असाधारण प्रदर्शन भी देते है। Contino Noisy Boy बाइक में BMX हैंडलबार और 360-डिग्री घूमने वाले फ्रीस्टाइल रोटर्स दिया गया हैं। इसमें इस्तेमाल किए गए एडवांस टेक्नोलॉजी आसानी से और नियंत्रित रूप से साइकिल को चलाने में मदद करते हैं।

वहीं, विशेष रूप से डिजाइन किए गए उब्रेक की मदद से यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। इस एडवेंचर साइकिल को 12,985 रुपये खर्च करके घर लाया जा सकता है। हालांकि दिवाली के मौके पर एक सस्ता ऑफर लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से 4335 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है, जो कुछ दिनों के लिए वैध रहेगा। साथ ही Amazon से खरीदने पर 3500 रुपये का कॉम्प्लिमेंट्री गिफ्ट भी मिल रहा है।

Latest Post-

Exit mobile version