महज 24 महीने में छह साल का रिकॉर्ड तोड़कर कंपनी ने भारत में कार बिक्री का बनाया नया रिकॉर्ड

स्कोडा ऑटो (Skoda Auto) को भारत में एक प्रीमियम पैसेंजर कार निर्माता के रूप में जाना जाता है। कंपनी के कई कार लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच चुकी हैं। जिसका सबूत, पिछले दो साल में स्कोडा के द्वारा भारत में एक लाख कारें बेचने की आधिकारिक घोषणा से हुई है। Kushaq और Slavia कारों की लोकप्रियता के दम पर कंपनी को यह सफलता महज 24 महीनों में देखने को मिली है। नई जनरेशन दोनों कार, कंपनियों के नए MQB-A0-IN प्लेटफॉर्म पर आधारित है।

Skoda ने दो साल में बेची 1 लाख कारें

Skoda के नए प्लेटफॉर्म को भारतीयों ने खूब सराहा है। इसी का नतीजा है कि कंपनी महज दो साल में एक लाख यूनिट बेचने में सफलता हासिल की है। Skoda को पहले एक लाख यूनिट बेचने में छह साल लग जाते थे। लेकिन, स्कोडा 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2023 तक कुल 48,755 यूनिट वाहन बेचने में सफल रही है। 2022 में यह संख्या 53,721 यूनिट थी।

ये भी पढ़े- Maruti Flying Car: भारत में मारुति की पहली फ्लाइंग कार लॉन्च को तैयार, घर और ऑफिस जाना होगा आसान

बिक्री में बढ़ोतरी पर टिप्पणी करते हुए, स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड निदेशक, पीटर जनेबा ने कहा, “2022 में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद, हमारे लिए 2023 में उस प्रवृत्ति को बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण था।” बता दें कि स्कोडा ने 2023 के अंत तक भारत में करीब 260 टचप्वाइंट खोले थे। साथ ही भारत से जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) समूह के देशों को कारों का निर्यात बढ़ा है। कंपनी ने पिछले साल भारत से वियतनाम को कारों का निर्यात भी शुरू किया था।

भारत में स्कोडा ऑटो 2024 में कई नई कारें लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहली Enyaq कार को ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल के तौर पर पेश कर सकती है। कंपनी एक सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रही है। साथ ही भविष्य में, कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेची जाने वाली नई जनरेशन के Kodiaq को भी लॉन्च कर सकती है। साथ ही भारत में स्कोडा इस साल फरवरी में अपडेटेड Octavia से भी पर्दा उठाने जा रही है।

Latest Post-