भारतीय बाजार में टाटा से लेकर महिंद्रा, मारुति एक से एक बढ़कर दमदार वाहन निर्माता कंपनियां मौजूद है। लेकिन जहां बात सेना की आए तो महिंद्रा काफी इमोशनल हो जाती है। जी हां ऐसा ही कुछ पोस्ट ट्विटर पर आनंद महिंद्रा ने किया है जिसे देखकर आप भी काफी गौरवान्वित महसूस करेंगे। चलिए आपको इसके पीछे की कहानी बताते हैं।
जब भी भारत में सशस्त्र बलों के रक्षा वाहनों की बात आती है तो इसमें महिंद्रा सबसे आगे खड़ी नजर आती है महिंद्रा डिफेंस सिस्टम (एमडीएस) भारतीय सशस्त्र बलों के लिए बख्तरबंद वाहनों की एक विस्तृत यूनिट्स बनाती है। हाल के दिनों में आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर Mahindra Armado को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है।
Mahindra Armado डिज़ाइन
Mahindra Armado एक बख्तरबंद विशेषज्ञ वाहन है जिसे Mahindra Defence Systems द्वारा इसे भारत में ही बनाया गया है। इस वाहन की डिलीवरी अब चालू हो चुकी है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में लिखा की Mahindra Armado भारत की पहली आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल (ALSV) है। जिसे हमारे देश भारत में ही डिजाइन और बनाया गया है। इसका इस्तेमाल सशस्त्र बलों द्वारा किया जाएगा। हालांकि ट्वीट में ये नहीं बताया गया हैं की इसका इस्तेमाल कौन सी सेना करने वाली है।
ये भी पढ़ें- New Car PDI: कार खरीदते समय ध्यान रखें ये 8 बातें, बाद में बन सकती है बड़ी परेशानी..
Mahindra Armado सेफ्टी फीचर
Mahindra Armado एक साथ 6 लोगों को बिठाकर चला सकती है। ये एक मॉड्यूलर वाहन के रूप में आती है। आपको बता दें कि इसे B7 स्तर और STANAG स्तर 2 तक बैलिस्टिक सुरक्षा मिलती है। इसका साफ मतलब ये हैं की वाहन की बॉडी आर्मर्ड आर्मर्ड पियर्सिंग राइफल्स से सुरक्षा प्रदान करती है। कंपनी ये दावा करती है की एएलएसवी बैलिस्टिक और विस्फोटकों के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फ्रंट, साइड और रियर के लिए संरक्षित गतिशीलता की पेशकश भी करती है। ये वाहन 1,000 किलोग्राम से अधिक 400 किलोग्राम अतिरिक्त भार उठा सकता है।
Mahindra Armado इंजन
आपको बता दे, इस वाहन में 3.2-लीटर का डीजल इंजन है जो 216 hp की पावर जनरेट करता है। ये एक सिक्स -स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है । 4X4 सिस्टम से ये सभी चार पहियों को पावर भेजता है, जो डिफरेंशियल लॉक के साथ जुड़ा हुआ है। इस वाहन के परफॉर्मेंस की बात करें तो यह 120 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और 12 सेकंड में 0-160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
Latest Post-
- नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660, कीमत सुन होश उड़ जायेंगे
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌