रॉयलिटी की पहचान बनी BMW ने अपनी नई बाइक BMW M 1000 RR इंडियन व्हीकल मार्केट में लॉन्च कर दी है। इसके स्पीड ने तो हर एक का ब्लड प्रेशर का बढ़ा दिया है। नॉन स्टॉप परफॉर्मेंस स्पीड और कई अन्य फीचर्स से लैस ये बाइक भारतीय बाजार में खूब पसंद की जा रही है। लोगों का BMW पर बना विश्वास इसके लिए advantage साबित हो सकता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें, M1000 RR कंपनी की S1000 का सबसे ट्रैक-फोकस्ड वेरिएंट माना जा रहा है और अगर बात की जाए M बैज की तो इस बैज के साथ आने वाली ये BMW की पहली प्रोडक्शन सुपरबाइक भी कही जा रही है।
आइए जानते हैं खूबियों के बारे में
BMW की ये सुपरबाइक वैसे भी बहुत दमदार हैं लेकिन इसके फीचर्स के बारे में कहें तो 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ मार्केट में मौजूद इस बाइक में डेटालॉगर साथ ही साथ लैप्ट्रिगर भी दिया जाता है। साथ ही इसमें आपकी राइडिंग को सुविधाजनक बनाने के लिए चार राइडिंग मोड दिए गए हैं।
must read : Omega seiki mobility ने लॉन्च किया दमदार इलेक्ट्रिक ऑटो, कीमत 1.85 लाख रुपये से शुरु
वहीं, दूसरे फीचर्स के बारें में कहें तो इसमें इलेक्ट्रॉनिक क्रूज कंट्रोल जैसी तकनीक, साथ ही हीटेड ग्रिप्स, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, एबीएस और एबीएस प्रो, लॉन्च कंट्रोल और पिट-लेन लिमिटर जैसे बाली के फीचर्स इसे शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
लुक्स डालते हैं सुपरबाइक में जान
BMW की नई सुपरबाइक में फ्रंट में नए प्रकार की लुक के विंग्लेट्स का प्रयोग किया गया है जो कार्बन फाइबर की मदद से बने होते हैं। इन विंग्लेट्स का काम ये है कि ये सामने के टायर्स पर डाउनफोर्स को 6.3 kg तक बढ़ा कर रख देते हैं – यहां तक कि झुकते समय भी इसका डाउनफोर्स समान ही रहता है। और ये विंग्लेट्स 300 kmph पर 22.6 kg डाउनफोर्स बाइक को प्रदान करने में मदद करते हैं।
चौंका देगी कीमत
BMW ने अपनी M 1000 RR बाइक को 49 लाख में एक्स-शोरूम की कीमत पर लोगों के बीच लॉन्च किया है वहीं, इसके टॉप वेरिएंट कॉम्पिटिशन को 55 लाख की एक्स-शोरूम की कीमत में मार्केट में उतारा गया है।
latest post :
- देश में Tata की इलेक्ट्रिक कारों का बढ़ा बोलबाला, कंपनी ने कुछ ही सालों में बेचे 1 लाख से अधिक EV
- 15 अगस्त को पहली बार नजर आएगी Mahindra Thar EV, ये है इसकी खासियत
- Hyundai Creta और Alcazar के स्पेशल एडवेंचर वेरिएंट की हुई धांसू एंट्री, इन खूबियों से लैस हैं ये एसयूवी
- Renault लेकर आ चुकी है ZOE EV, एक चार्ज में 395 किलोमीटर दूरी छोड़कर आएगी
- भारतीय सड़कों पर जलवा बिखेरने आ रही है KTM 890 Duke, तबाही मचने वाली है