कोरोना महामारी के बाद से भारतीय बाजार में कारों की बिक्री में बढ़ोतरी देखी गई है। जाहिर सी बात है की अर्थव्यवस्था के पहिये फिर से पटरी पर आने के बाद ऐसी तस्वीर सामने आएगी। लेकिन 2023 में भारत के कार बाजार ने बिक्री की सारी रिकॉर्ड तोड़ दी है। पिछले साल यानि की 2023 में एक झटके में पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए।
हाल ही में प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, यह पहली बार है कि भारत में 4 मिलियन से अधिक पैसेंजर कारें बेची गई हैं। आंकड़े बताते हैं कि भारतीय बाजार में पूरे 2023 में 41 लाख यूनिट्स पैसेंजर कार बेचे गए हैं। वहीं 2022 में 39 लाख कार बिकी थी, इस साल बिक्री में 8.2% की बढ़ोतरी हुई है।
ये भी पढ़े- देशभर में Tata Punch का तूफान, नए साल की शुरुआत में मचाया धमाल, मारुति-हुंडई की बोलती बंद
2020 में कोविड की लहर आने के बाद यह पहली बार है जब भारतीयों ने इतनी बड़ी संख्या में कारों की बिक्री देखी है। भारत सहित ग्लोबल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री पिछले साल सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी जैसी समस्याओं से ग्रस्त था, लेकिन फिर भी नई मिसाल कायम करने में कामयाब रहा है। आइए जानें इस जबरदस्त बिक्री के पीछे क्या है वजह है।
अपडेटेड पैसेंजर कार का लॉन्च
ये भी पढ़े- Electric Bike: IIT दिल्ली के छात्रों ने अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक? OLA और Ather की छुट्टी तय
2023 में भारतीय बाजार में कई पैसेंजर कार के अपडेटेड मॉडल लॉन्च हुए। नए मॉडल के साथ, फेसलिफ्ट वेरिएंट बड़े पैमाने पर बाजार में लॉन्च हुए हैं। इसके अलावा पिछले साल यानि की 2023 में भारतीय बाजार में कई स्पेशल वेरिएंट मॉडल भी लॉन्च हुए थे। कार विशेषज्ञों का मानना है कि कारों की बिक्री के पीछे यह भी एक वजह है। हाल ही में भारत बाजार में में एसयूवी और एमपीवी कार की मांग तेजी से बढ़ रही है। जो कार निर्माताओं को नए मॉडल लॉन्च करने के लिए मजबूर कर रहा है।
2023 में लॉन्च की गई मुख्य कारों में Tata Nexon facelift, Tata Safari facelift, Maruti Suzuki Jimny, Maruti Suzuki Fronx आदि शामिल हैं। IC मॉडल के अलावा, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और CNG मॉडल कारें भी 2023 में बड़े पैमाने पर लॉन्च हुई हैं। उदाहरण के लिए – Citroen eC3, MG Comet EV, BMW iX1, BMW i7, Tata Nexon EV facelift और Mahindra XUV400 EV आदि शामिल है।
Latest Post-
- मारुति सुजुकी ने लांच की 6 एयरबैग वाली अल्टो 800 कार: सेफ्टी और डिज़ाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
- Yamaha ने लॉन्च किया बाइक जैसा दिखने वाला जबरदस्त स्कूटर, फीचर्स सुन जायेंगे हैरान!
- टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक Urban Cruiser EV SUV लॉन्च को तैयार, लुक और फीचर्स देख उड़ जायेंगे होश
- Royal Enfield का दबदबा ख़त्म! TVS Apache Adventure का दौर शुरू
- सिर्फ 10 हजार रुपये में घर ले जाएं दुनिया की पहली CNG बाइक