एमजी मोटर (MG Motor) धीरे-धीरे भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्रीज में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। MG Motor अपने एडवांस फीचर्स से लैस कार के वजह से धीरे-धीरे भारतीय खरीदारों का दिल जितने में कामयाब हो रही हैं, वर्ष 2023 इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। ब्रिटिश ऑटो कंपनी ने पिछले साल यानि की 2023 में 56,902 पैसेंजर कारें बेचीं, जो 2022 की तुलना में 18 फीसदी ज्यादा है। MG Motor की पारंपरिक ईंधन कार के साथ-साथ इलेक्ट्रिक कारें भी खूब बिक रही हैं। EV कार के बिक्री में भी वे टाटा के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
MG Motor भारत की दूसरी सबसे बड़ी EV कंपनी बनी
सेल्स आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल एमजी मोटर इंडिया इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के मामले में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। नतीजन टाटा के बाद अगला स्थान MG Motor ने हासिल कर लिया है। 2023 में MG Motor कंपनी ने 4,400 यूनिट वाहन बेचे, जो दिसंबर 2022 से 13% ज्यादा है। MG Motor India ने कहा कि उसकी कुल वाहन बिक्री का 25% इलेक्ट्रिक कार मॉडल हैं।
ये भी पढ़े- Maruti Suzuki S-Cross New को देख शोरूम से गायब हुई Creta, अब कहां से…
भारतीय बाजार में ZS EV के लंबे समय तक बिक्री के बाद MG ने पिछले साल भारत का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक कार Comet EV लॉन्च किया था। वर्तमान में MG Comet EV की कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी का कहना है कि इस कार को अब तक करीब 20,000 लोगों ने ख़रीदा है। एमजी भारतीय बाजार में मुख्य रूप से प्रीमियम कार पर ज्यादा फोकस करती है। जिसमें Astor, Hector, Hector Plus और Gloster SUV शामिल हैं।
भारतीय बाजार में MG Motor अगले कुछ वर्षों में सात नई कारें लॉन्च करने के लिए तैयारी शुरू कर दिया है, जिनमें से कई इलेक्ट्रिक कार हैं। इससे यह समझा जा सकता है की MG Motor India बैटरी से चलने वाली कारों में अपना प्रभाव बढ़ाने में दिलचस्पी दिखा रही हैं। इसके अलावा कंपनी इस समय देश में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर भी काम कर रही है, ताकि भविष्य में भारतीय ग्राहकों को अपनी कार को चार्ज करने में कोई परेशानी न हो।
Latest Post-
- मारुति सुजुकी ने लांच की 6 एयरबैग वाली अल्टो 800 कार: सेफ्टी और डिज़ाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
- Yamaha ने लॉन्च किया बाइक जैसा दिखने वाला जबरदस्त स्कूटर, फीचर्स सुन जायेंगे हैरान!
- टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक Urban Cruiser EV SUV लॉन्च को तैयार, लुक और फीचर्स देख उड़ जायेंगे होश
- Royal Enfield का दबदबा ख़त्म! TVS Apache Adventure का दौर शुरू
- सिर्फ 10 हजार रुपये में घर ले जाएं दुनिया की पहली CNG बाइक