Hero Splendor बाइक आज भी लोगों के दिलों पर करती है राज, ये है इसके पीछे की वजह

भारत में हीरो स्प्लेंडर बाइक (Hero Splendor) को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह टू-व्हीलर मार्केट में बहुत लोकप्रिय है और ब्रिकी चार्ट में भी यह बाइक पहले स्थान पर होती है। हर महीने लाखों लोग हीरो की इस बाइक को खरीदते हैं। हीरो स्प्लेंडर की फेमस होने के पीछे कई कारण हैं। सबसे पहला कारण है कि यह बाइक 90 दशक में लॉन्च की गई थी और इससे लोगों का भरोसा तब से बढ़ता चला गया है।

दूसरा कारण यह है कि कंपनी ने इस बाइक को समय-समय पर अपडेट किया है और इसे किफायती कीमत में उपलब्ध कराकर कंपनी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए नए अपडेट भी इसमें लाती रहती है। हीरो स्प्लेंडर की तीसरी वजह उसका कम मेंटेनेंस कॉस्ट है।

रोजाना उपयोग के लिए इसका उपयुक्त होने से लोग इसे डेली कम्यूट और सामान डिलीवरी के लिए प्रयोग करते हैं। जिसके कारण इसमें आने वाली खराबियों को ठीक करवाने का खर्च भी बहुत कम होता है। माइलेज के मामले में भी यह बाइक अच्छी प्रदर्शन करती है।

हीरो होंडा स्प्लेंडर जो कि 1994 में भारतीय मार्केट में पहली बार लॉन्च की गई थी, अभी तक यह भारतीयों के दिल की धड़कन बनी हुई है। इसे उस समय कम्यूटर सेगमेंट में सबसे बेहतर बाइक माना जाता था। हीरो और होंडा द्वारा संयुक्त रूप से पेेश किया गया यह डेली कम्यूटर बाइक वर्तमान में “हीरो स्प्लेंडर प्रो” के नाम से भी फेमस है।

हाल ही में कंपनी ने इसे एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है और इसे “हीरो स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक” के नाम से जाना जाता है। बता दें कि पिछले महीने हीरो स्प्लेंडर ने 2,38,340 यूनिट्स की बिक्री के साथ इस लिस्ट में टॉप पर रही। इसके मुकाबले जून 2022 में 2,70,923 इकाइयों की बिक्री हुई थी, जिससे 12.03 प्रतिशत की गिरावट आई और वॉल्यूम में 32,583 इकाइयों की गिरावट देखने को मिली।

हीरो स्प्लेंडर ने इस लिस्ट में 31.08 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की। वहीं जून 2023 में 1,31,920 इकाइयों की बिक्री के साथ होंडा शाइन दूसरे नंबर पर थी, जिसके मुकाबले जून 2022 में 1,25,947 इकाइयों की बिक्री हुई थी, जिससे 4.74 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई।