जल्द ही भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है Mahindra Thar 5 Door, इन खूबियों के साथ मचाएगी धूम

Harsh Singh
3 Min Read
mahindra-thar-5-door

महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) भारतीय बाजार में एक लीडिंग कार निर्माता कंपनी है और वे ग्राहकों को 3 डोर वाली महिंद्रा थार (Mahindra Thar) का विक्रय कर रहे हैं। हालांकि, मारुति सुजुकी ने अपनी 5 डोर वाली जिम्नी (Maruti Jimny)को भी लॉन्च कर दिया है, जो लोगों द्वारा अधिक पसंद की जा रही है।

लेकिन अब महिंद्रा भी जिम्नी को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 15 अगस्त को अपनी 5 डोर वाली थार का लॉन्च करने की तैयारी की है। इस कार को तेजी से टेस्ट किया गया है और नई कार का प्रोडक्शन मॉडल तैयार है, जिसे कंपनी जल्द ही मार्केट में लोगों के सामने पेश कर सकती है।

बताते चलें कि मारुति की 5 दरवाजों वाली जिम्नी (Thar 5 Door) की शुरुआती कीमत 12 लाख 74 हजार रुपये है। वहीं, महिंद्रा की 5 दरवाजों वाली थार की कीमत भी इसी रेंज में हो सकती है, लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। आधिकारिक अपडेट के लिए अभी और इंतज़ार करना पड़ेगा, जब तक कि कंपनी खुद इसके बारे में कोई सूचना जारी नहीं करती है।

ये भी पढ़ें: Hero Splendor बाइक आज भी लोगों के दिलों पर करती है राज, ये है इसके पीछे की वजह

जानकारी के अनुसार महिंद्रा थार के 5 दरवाजों वाले मॉडल में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन देखने को मिलेंगे। साथ ही इसके डिजाइन में भी बड़े बदलाव की संभावना है। वहीं इस एसयूवी में सर्कुलर हेडलैंप्स, रीडिजाइन बंपर्स, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVM, और 18 इंच अलॉय व्हील्स के भी होने की संभावना हैं। कार के फीचर्स नए बॉडी के साथ अपडेट होने ही वाले हैं, इनकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

बता दें कि वर्तमान समय में कंपनी की ओर से इसके आधिकारिक लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले समय में जानकारी और आती रहेगी। इस नए 5 दरवाजों वाले मॉडल में सबसे बड़ा अंतर साइज में होगा और अब यह देखना होगा कि 3 दरवाजों वाले मॉडल के फीचर्स के मुकाबले 5 दरवाजों में कितना कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।

आने वाले समय में हमें इस बारे में और अधिक जानकारी मिल सकेगी। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार को अगले साल के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है, अब देखना होगा की इसमें क्या सही और क्या गलत है।

Share This Article
Follow:
2 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह मोटर रडार को अपने कार्यों से लगातार योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष ऑटोमोबाइल बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को मोटर रडार के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी की एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2023 में ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब मोटर रडार को योगदान दे रहे हैं।