Odysse Electric Vehicle ने 31 मार्च को भारत में अपनी पहली हाई स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च की है। Odysse Vader को 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम, अहमदाबाद) की कीमत पर मार्किट में लाया गया है। ओडिसी वेडर को भारत में ही बनाया गया है। वेडर के बुकिंग आज से ऑनलाइन या कंपनी के 68 डीलरशिप में केवल 999 रुपये की राशि के साथ बुक किया जा सकता है। लेकिन डिलीवरी जुलाई 2023 से शुरू की जायेगी।
Odysse Vader इलेक्ट्रिक बाइक
इसमें 3000 वाट्स की इलेक्ट्रिक मोटर आपको मिलेगा, जो 85 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देता है। ये 4.50 किलोवाट का ज्यादा पॉवर के साथ 170 न्यूटन मीटर का टार्क आपको देता है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड है जो 3 फोरवर्ड, रिवर्स व पाकिंग मोड है। इसमें कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आगे 240 मिमी का डिस्क ब्रेक और पीछे 220 मिमी का डिस्क ब्रेक आपको मिल जायेगा। चार्जिंग के लिए इसमें लिथियम-आयन बैटरी है जो केवल 4 घंटे में पूरी चार्ज हो जाएगी। यह ईको मोड में 125 किमी की रेंज देती है। इसे 5 रंग ऑप्शन – मिडनाईट ब्लू, फियरी रेड, ग्लॉसी ब्लैक, वेनम ग्रीन व मिस्टी ग्रे उपलब्ध है। इसमें आपको 18-लीटर का स्टोरेज स्पेस भी मिल जायेगा।
Odysse Vader इलेक्ट्रिक बाइक फीचर्सAuto Expo 2023 में होगी लॉन्च ये 4 स्पीड गियबॉक्स वाली Matter Energy Electric Bike, जानें इसकी पूरी डिटेल
फीचर्स में यह देश की पहली इलेक्ट्रिक बाइक है जिसमें 7-इंच का एंड्राइड डिस्प्ले आपको मिल जायेगा। इसके साथ गूगल नेविगेशन, ओटीए अपडेट, ब्लूटूथ भी इसमें दिया गया है। ओडिसी वेडर के लिए कंपनी एक ऐप लेकर आई है जिसकी मदद से आप बाइक लोकेटर, जियो फेंसिंग, इम्मोबिलाइजेशन, एंटी थेफ़्ट ट्रैक व ट्रेस, लो बैटरी अलर्ट जैसे फीचर्स को सेट कर सकते है।
इसके साथ ही इस बाइक में एलईडी लाइटिंग, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम आपको मिल जायेगा। ओडिसी वेडर इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी पर 3 साल की वारंटी और इलेक्ट्रिक मोटर पर 3 साल की वारंटी दे रही है।
- नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660, कीमत सुन होश उड़ जायेंगे
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌