यूरोप के बाद भारत में भी मैक्सी-स्कूटर का डिमांड बढ़ते जा रहा है। इस प्रकार के मैक्सी-स्कूटर स्कूटर आमतौर पर साइज में बड़े होते हैं। साथ ही ये स्कूटर डिज़ाइन में आकर्षक और शानदार परफॉरमेंस के वजह से पॉपुलर हो रहे है। भारत में सुजुकी और अप्रिलिया (Aprilia) आधुनिक मैक्सी स्कूटर लाने वाली पहली कंपनी थीं। साथ ही इसी कड़ी मेंयामाहा ने ढाई साल पहले, Aerox 155 स्कूटर को लॉन्च किया था। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में, जापानी कंपनी यामाहा ने एक और मैक्सी-स्कूटर, NMAX 155 को शोकेस करके हलचल मचा दिया है। कैसा है ये Yamaha NMAX मॉडल? आइए देखते है पूरी डिटेल्स।
Yamaha NMAX 155 को Bharat Mobility Global Expo 2024 में प्रदर्शित किया
Yamaha NMAX 155 को भारत मोबिलिटी एक्सपो 2024 में प्रदर्शित किया गया। यामाहा की यह मैक्सी स्कूटी R15 स्पोर्ट्स बाइक के इंजन पर चलेगी। डिजाइन की बात करें तो Yamaha Nmax 155 में आकर्षक बॉडीवर्क, फिट फॉरवर्ड सीटिंग पोजिशन और बड़े फ्रंट फेशिया के साथ आकर्षक मैक्सी स्कूटर डिज़ाइन दिया गया है। सामने के हिस्से को लंबी विंडस्क्रीन, एलईडी लाइटिंग और ब्लैक बॉडी पैनल द्वारा बढ़ाया गया है।
ये भी पढ़े- Kinetic E-Luna: एक बार चार्ज करने पर 110 किमी, हीरो स्प्लेंडर से सस्ती लूना लॉन्च
Yamaha NMAX 155: स्पेसिफिकेशन
परफॉरमेंस के मामले में, Nmax 155 में 155 cc, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन का उपयोग किया गया है। यह इंजन Yamaha Aerox 155, R15 V4 और MT-15 में भी मिलता है। यह इंजन अधिकतम 14.9 bhp की पावर और 13.5 Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। साथ ही यह इंजन सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है।
Yamaha NMAX 155: फीचर्स
Yamaha Nmax 155 की महत्वपूर्ण फीचर्स की बात करें तो इसमें आल एलईडी लाइटिंग और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया हैं। कुल मिलाकर यह स्कूटर अच्छे प्रदर्शन के साथ आरामदायक सवारी प्रदान करेगा। अब सवाल यह है कि Yamaha Nmax 155 भारत में कब लॉन्च होगी? ऐसे में हमारे रिपोर्ट के अनुसार यामाहा इंडिया इस स्कूटर को इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।
Latest Post-
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌
- Maruti Suzuki Servo लंच को तैयार! कीमत सुन लोग हो जाएंगे बेहाल