MG ZS EV: रातों-रात 4 लाख रुपये सस्ती हो गई ये कार! खुशी से पागल भीड़ खरीदने पहुंची शोरूम

भारतीय बाजार में एमजी मोटर (MG Motor) इलेक्ट्रिक कार बाजार में काफी पॉपुलर है। हाल ही में MG Motor इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Tata Motors के कॉम्पिटिटर के तौर पर उभर के सामने आयी है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कई सारे सराहनीय कदम उठाए हैं। MG Motor ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ZS EV का सबसे सस्ता वेरिएंट लॉन्च कर के सबको चौंका दिया है। नए वेरिएंट को MG ZS EV Executive Trim नाम दिया गया है। यह पिछले बेस वेरिएंट से करीब 4 लाख रुपये सस्ता है। नए मॉडल की कीमत 18.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

नए बेस वर्जन के आने से भारत में MG ZS EV की कीमत में भारी गिरावट आई है। नए वेरिएंट के साथ, कार को अब कुल चार ट्रिम्स – Executive, Excite, Exclusive और Exclusive Pro में चुना जा सकता है। Executive ट्रिम के लॉन्च से पहले, बेस मॉडल Excite की कीमत 22.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी, जो अब 3.90 लाख रुपये सस्ता हो गया है।

ये भी पढ़े- Kinetic E-Luna: एक बार चार्ज करने पर 110 किमी, हीरो स्प्लेंडर से सस्ती लूना लॉन्च

MG ZS EV के एग्जीक्यूटिव ट्रिम वेरिएंट में 50.3 kWh की बैटरी दिया गया है। यह कार एक बार फुल चार्ज पर 461 किलोमीटर की रेंज देगी। फ्रंट एक्सल वाली सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 174 बीएचपी की पावर और 280 एनएम टॉर्क पैदा कर सकता है। MG ZS EV Executive इलेक्ट्रिक कार का 50kW का फास्ट चार्जर एक घंटे में बैटरी को 0-80% तक चार्ज कर देगा। इसके अलावा 7.4 किलोवाट चार्जर का भी विकल्प दिया गया है, जिसे 8.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

Table of Contents

अन्य कारों पर भी छूट

ZS EV के अलावा एमजी मोटर ने भारतीय बाजार में बिकने वाली अन्य कारों की कीमतें भी कम कर दी हैं। उदाहरण के लिए, Comet EV की कीमत अब 6.99 लाख से शुरू होगी। यह फिलहाल भारत की सबसे सस्ती ईवी कार है। साथ ही MG Hector SUV की कीमत अब 14.94 लाख से शुरू होगी। साथ ही क्रॉसओवर Astor और Gloster SUV की कीमत अब क्रमशः 9.98 लाख और 37.49 लाख (एक्स-शोरूम) है।

Latest Post-