ये है Top 5 upcoming cars in 2023-2024, कोई दिवाली तो कोई होली पर देगी दस्तक

Top 5 upcoming cars in 2023-2024: आने वाले दो-चार महीनो में साल 2023 खत्म होने वाला है और 2024 की शुरुआत होने वाली है इसी के साथ लगभग सभी कंपनियों ने अपनी-अपनी अपकमिंग कारों को लेकर के अपडेट देनी शुरू कर दी है। यानी कि आज के इस खबर में आगे हम आपको साल 2023 में और 2024 में लॉन्च होने वाले कुछ गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें हम आपको न सिर्फ उनकी लॉन्चिंग डेट बल्कि यह भी बताएंगे कि इसमें कितने पावर का इंजन पावर दिया जा सकता है।

Renault Arkena

रेनॉल्ट मोटर कंपनी की यह एसयूवी काफी पॉप्युलर हो सकती है। क्योंकि कंपनी का दावा है कि इसे एक अलग प्लेटफार्म पर बनाया जा रहा है। इस एसयूवी को साल 2023 के अक्टूबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें आपको एक पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है जो की 1498 cc की है।

Force Gurkha 5 Door

फोर्स मोटर कंपनी की पहले से ही 3 डोर वाली गुरखा मौजूद है। लेकिन अब आपको इसमें 5 डोर ऑप्शन देखने को मिल सकता है। कंपनी अपनी इस एसयूवी को साल 2023 के अक्टूबर महीने में लॉन्च कर सकती है। इसमें आपको सिर्फ एक डीजल इंजन ऑप्शन दिया जा सकता है, जो की 2324 cc की हो सकती है।

ये भी पढ़े: Upcoming Bikes in july: जुलाई में लॉन्च होगी ये तीन नई बाइक, बाकी को देगी कड़ी टक्कर

Volkswagen Polo 2023

भारतीय ग्राहकों द्वारा इस कार को काफी पसंद किया जाता है। यही वजह है कि कंपनी इसे बंद करने के बावजूद नई अपडेट के साथ लॉन्च करने करने जा रही है। फॉक्सवैगन कंपनी की यह कार साल 2023 के नवंबर महीने में लॉन्च हो सकती है।  इसमें आपको एक पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकती है। जो की 1158 cc से लैस हो सकती है।

Tata Punch Ev

इस लिस्ट में टाटा मोटर्स कहां पीछे रहने वाली थी। पिछले कई दिनों से इस कार को लेकर बात चल रही थी कि टाटा मोटर्स अपनी PUNCH को इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन में लाने की बात कह रही है। अब कहा जा रहा है कि कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक कार को साल 2023 के दिसंबर महीने में लॉन्च कर सकती है। इस कर में आपको एक पावरफुल बैटरी दिया जा सकता है इसके साथ ही इसमें काफी सारे एडवांस्ड फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।