Honda ने अपनी रफ एंड टफ मोटरसाइकिल Trail 125 का नया वर्जन अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल की कीमत 3,999 डॉलर रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 3.28 लाख रुपये है। ट्रेल 125 (Trail 125) बाइक अभी सिर्फ पर्ल ऑर्गेनिक ग्रीन पेंट स्कीम में उपलब्ध है। सामान्य मोटरसाइकिल से छोटी सी दिखने वाली यह दोपहिया गाड़ी बिना क्लच के चलती है। Trail 90 की तरह Trail 125 में भी सेमी-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है।
स्पोक व्हील्स के साथ एलईडी लाइट्स दी गई हैं
2023 होंडा ट्रेल 125 (2023 Honda Trail 125) मॉडल को स्टील से बनी एक खास तरह की चेसिस पर तैयार किया गया है। इसका ओवरऑल डिजाइन काफी मजबूत है। इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो की बाइक के फ्रेम से ही जुड़ा हुआ है। फ्रंट में राउंड एलईडी हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ओवरसाइज लगेज कैरियर के साथ राउंडेड फेंडर और 17 इंच के स्पोक व्हील देखा जा सकते हैं।
1255 mm का व्हीलबेस
होंडा ट्रेल 125 (Honda Trail 125) की सीट की ऊंचाई 800 mm है। बाइक के व्हील बेस की लंबाई 1255 mm है। यह ऊंची सड़कों पर भी अधिकतम 27 डिग्री तक आसानी से चलने की क्षमता रखता है। पूरी तरह से भरे हुए पेट्रोल टैंक और अन्य स्टैंडर्ड एसेसरीज वाली बाइक का कुल वजन 116 किलोग्राम है।
ये भी पढ़े- Electric Bike: लॉन्च हुआ Honda का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर! 2050 तक नहीं होंगी एक भी पेट्रोल…
सिंगल चैनल एबीएस (Single Channel ABS)
ब्रेकिंग सिस्टम के लिए, 2023 होंडा ट्रेल (2023 Honda Trail) में आगे और पीछे दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। साथ ही सेफ्टी फीचर के तौर पर इसमें सिंगल चैनल एबीएस है जो फ्रंट व्हील को फिसलने से बचाएगा। साथ ही, सस्पेंशन के लिए ट्रेल 125 (Trail 125) में फ्रंट में कवर के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिया गया हैं।

इंजन स्पेसिफिकेशन
2023 होंडा ट्रेल 125 (2023 Honda Trail 125) में बेहतर प्रदर्शन के लिए 124.9 cc एयर कूल्ड, फोर स्ट्रोक, एसओएचसी Single Overhead Camshaft (SOHC), सिंगल सिलेंडर इंजन का उपयोग किया गया है। इस इंजन के साथ फोर स्पीड सेमी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम मिलता है, लेकिन इसमें क्लच नहीं दिया गया है। 2023 होंडा ट्रेल 125 (2023 Honda Trail 125) में इंजन पावर और टॉर्क आउटपुट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़े- Car Astrology: कार में न रखे ये चीजें, नहीं तो हो जायेगा कुछ लगत, राहु की…!
यह भारत कब लॉन्च होगा?
अभी, होंडा ट्रेल 125 (Honda Trail 125) का नया अपडेटेड मॉडल अमेरिकी बाजार में $3999 (भारतीय मुद्रा में 3.28 लाख रुपया) में उपलब्ध है। फिलहाल होंडा की इस बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। हालांकि यह बाइक डिलीवरी काम के लिए आदर्श है, हम इस बाइक को फ्यूचर में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं। भारत में इस सेगमेंट में टीवीएस के फिलहाल दो मॉडल हैं- एक्सएल 100 (XL 100) हैवी ड्यूटी और एक्सएल 100 कम्फर्ट।
Latest Post-
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌
- Maruti Suzuki Servo लंच को तैयार! कीमत सुन लोग हो जाएंगे बेहाल