Hyundai Venue Facelift 2022: नए अवतार में लॉन्च होने जा रही है हुंडई वेन्यू! न्यू लुक में हुई स्पॉट

Hyundai अपनी नई सयूवी कार Venue Facelift 2022 को भारत में इसी महीने लॉन्च करने जा रही है। Hyundai Venue Facelift 2022 का लुक बाहर से दिखने में Creta जैसा ही है लेकिन ह्युंडई ने इसको अलग तरह से सजाया है। इसका एक्सटीरियर काफी शानदार है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हैडलैंप भी उपलब्ध है। इसके पहिए 16 इंच के होने वाले हैं और इसमें सिल्वर स्किड प्लेट्स भी मौजूद हैं। इसके केबिन में काफी जगह बनाई गई है और इसके डैशबोर्ड पर 8 इंच का यूज़र फ्रेंडली इंटरफेस लगा हुआ है। इसके स्प्लिट हैडलैंप की बनावट काफी शानदार तरीके से की गई है। इस कार में बुटस्पेस काफी ज़्यादा है। 2022 हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ साथ ही ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मौजूद भी मिलने वाला है। इसकी ड्राइविंग सीट को आप अपने कद के हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। इसकी ड्राइविंग सीट हाइट एडजस्टेबल है। इस कार में वायरलेस चार्जिंग और ब्लूलिंक कनेक्टिविटी भी देखने को मिलने वाला है।

hyundai venue facelift 2022
Hyundai Venue Facelift 2022

Hyundai Venue Facelift 2022 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन:

Hyundai Venue Facelift 2022 का इंजन 998 से 1493 cc का मिलने वाला है। कंपनी का दावा है की नई Venue 17.52 से 23.4 किलो मीटर प्रति लीटर की माइलेज दे सकती है। यह एक 5 सीटर कार है। यह कार डीज़ल और पेट्रोल दोनों में ही उपलब्ध हो सकती है इसके साथ ही यह कार मैनुअल, क्लचलेस मैनुअल और ऑटोमैटिक, तीनों ट्रांसमिशन में आ सकती है।

hyundai venue facelift 2022 details in hindi
Hyundai Venue 2022 Interior

ये भी पढ़ें- Kia Carens: 3 फरवरी को तहलका मचाने आ रही है ये SUV कार, जानिए इसके खास फीचर्स!

Hyundai Venue के वेरियंट्स और उनकी संभावित कीमत:

हुंडई वेन्यू फेसलिफ्ट 2022 कार कुल 18 वेरियंट्स में भारतीय मार्केट में उपलब्ध हो सकती है-

1. Venue SX Opt iMT – 14.18 लाख2. Venue SX Opt Diesel – 14.59 लाख
3. Venue SX Sport iMT – 12.97 लाख4. Venue S Plus – 10.46 लाख
5. Venue SX Opt Diesel Sport – 14.75 लाख6. Venue E – 8.47 लाख
7. Venue SX Turbo – 12.60 लाख8. Venue SX Opt Sport iMT – 14.33 लाख
9. Venue SX Diesel – 12.04 लाख10. Venue SX iMT – 12.60 लाख
11. Venue SX Plus Sport DCT – 14.79 लाख12. Venue SX Plus Turbo DCT – 14.58 लाख
13. Venue S Diesel – 11.52 लाख14. Venue S Turbo iMT – 11.00 लाख
15. Venue SX Turbo Executive – 13.81 लाख16. Venue S – 9.42 लाख
17. Venue S Turbo DCT – 12.44 लाख18. Venue SX Diesel Sport – 13.03 lakhs

देखें Hyundai Venue 2022 Facelift की वेब स्टोरीज: