Mahindra लॉन्च करने जा रही है ये दमदार एसयूवी, कीमत मात्र इतनी..

इस साल कई कार लॉन्च होगी, जिसके संबंधित कार निर्माता कंपनियों ने फ़रमान पहले ही जारी कर दिए है। आपको बता दें, ऐसे में महिंद्रा (Mahindra) भी अपनी टीयूवी300 (TUV 300 PLUS) प्लस को जल्द ही लॉन्च करने वाला है। अपडेटेड Mahindra TUV 300 Plus को 2022 की शुरुआत के कुछ समय में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लीक्स के अनुसार Mahindra नेक्स्ट-जेनरेशन TUV 300 पर काम कर रही है। साथ ही बता दें, इसे कुछ समय पहले भारत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था। इसके अलावा, 2022 में Mahindra Thar off-road SUV का भी शुभारंभ होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस साल महिंद्रा और भी नई- नई पेशकश लाने वाली हैं। जिसमें नेक्स्ट-जेन स्कॉर्पियो, eKUV 100, S204, नई XUV 500 और eXUV 300 का भी नाम शामिल हैं।

क्या होंगे नेक्स्ट-जेनरेशन TUV में बदलाव?

बताया गया है कि साइज़ में महिंद्रा टीयूवी 300 प्लस मौजूदा मॉडल के समान ही होगी। साथ ही अभी के मॉडल में जो टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील (tailgate-mounted spare wheel) दिया जाता है, वहीं टीयूवी में भी होने की उम्मीद है। इस SUV में मौजूदा वर्जन की तरह स्क्वेर्ड व्हील आर्च (squared wheel arches) और स्पेयर व्हील के लिए कवर की पेशकश की गई हैं। आपको बता दें, इस साल के वर्जन में केबिन में कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसमें अभी तक की जानकारी के अनुसार नया इंफोटेनमेंट सिस्टम (Infotainment system), नए रंग के ट्रिम विकल्प, और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं को देखने का अनुमान लगाया गया है।

2022 mahindra tuv 300 plus
2022 Mahindra TUV 300 Plus

इतने NM का टॉक जेनरेट करेगा इंजन!

Mahindra TUV 300 Plus में धमाकेदार इंजन देखने की उम्मीद है। शानदार SUV में 2.2-लीटर एमहॉक डीजल इंजन (mHawk Diesel engine) होने की उम्मीद है। जिसमें 4-सिलेंडर दिए जाएंगे। साथ ही आपको बता दें, ये इंजन 4,000 RPM की पॉवर के साथ 280 NM को टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं इस कार में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- मात्र 6000 दे कर ले जाए ये Mahindra Bolero एसयूवी कार, फीचर ऐसा की बोलेंगे OMG!!

new 2022 mahindra tuv300 plus interior
New 2022 Mahindra TUV300 Plus Interior

कार को मिलेगा नया चेहरा!

2022 Mahindra TUV 300 Plus SUV के मॉडल को हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आपको बता दें, इसे चेन्नई (Chennai ) के आसपास कहीं कैमरे में कैद किया गया था। जिस समय पूरी कार को अच्छे तरीक़े से कवर किया गया था। साथ ही आपके लिए ये जानना भी ज़रूरी है कि इस कार के हेडलैम्प और बम्पर को देखकर ये अंदाज़ा लगाया गया है कि एसयूवी को एक नया चेहरा दिया जाएगा। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार सबसे बड़ा बदलाव भारत स्टेज (BS6) वाला इंजन होगा।

TUV 300 Plus 2022
TUV 300 Plus 2022