Kia Carens को टक्कर देने आ रही है Maruti Suzuki Ertiga Facelift 2022, फीचर्स जान रह जाएंगे दंग.

Maruti Suzuki Ertiga Facelift 2022: हर कोई कार लेने से पहले यही सोचता है कि कार के दाम के साथ-साथ उसके फ़ीचर भी बेहद अच्छे हो। कार निर्माता तो कई कंपनियां है, लेकिन लोगों में मारुति की कारों में दिलचस्पी सबसे ज़्यादा होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट के बारे में बताएंगे।

कुछ समय पहले मारुति ने बलेनो 2022 (Baleno 2022) और नई वैगनआर (WagonR 2022) को पेश किया था। जिसके बाद अब जानकारी मिली है कि अप्रैल 2022 में मारुति सुजुकी अर्टिगा फेसलिफ्ट 2022 (Maruti Suzuki Ertiga facelift 2022) भी भारत की सड़कों पर जल्द ही दौड़ती हुई नजर आएगी।

यह भी पढ़ें : इस वजह से लगी थी OLA S1 स्कूटी में आग, वजह जान कहेंगे ऐसा कैसे हो सकता है

ये हैं Maruti Suzuki Ertiga Facelift 2022 की खास बातें:

2022 में आने वाली Maruti Suzuki Ertiga Facelift बहुत बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिसके बाद एक्सपर्ट्स ये दावा करते है कि कार में नई ग्रिल के साथ पहले से बेहतर डिज़ाइन पेश किया जाएगा।

Maruti Suzuki Ertiga facelift 2022

Maruti Suzuki Ertiga facelift 2022 कार का इंटीरियर:

सबका एक ही सवाल है कि क्या इंटीरियर में कुछ बदलाव होंगे या नहीं? आपको बता दें, लीक्स के मुताबिक़, इंटीरियर समेत फीचर्स में भी कई बदलाव दिखेंगे। आपको बता दें, इस कार में नया डैशबोर्ड बोर्ड देखने को मिलेगा। वहीं कंपनी की ये कार इस बार 9.0-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम (touchscreen enforcement system) से लैस होगी।

Maruti Suzuki Ertiga facelift 2022 के इंजन के बारे में पढ़ें:

किसी भी कार का इंजन उसकी लोकप्रिय्ता का अहम हिस्सा होता है। आपको बता दें, इस साल पेश होने वाली मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट के इंजन में कुछ नया नहीं मिलेगा। अर्टिगा फेसलिफ्ट 1.5-L K15B के पेट्रोल इंजन से लैस होगी। जानकारी के अनुसार, ये इंजन 105 hp की पावर और 138 Nm का टार्क जेनरेट करता है। बता दें, इस कार में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन (6-speed torque converter automatic transmission option) दिया गया है।

Maruti Suzuki Ertiga facelift 2022

यह भी पढ़ें : Mahindra Bolero Facelift 2022: सड़को पर दिखी महिन्द्रा की ये नई गाड़ी, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, मचा बवाल

ये होगी Maruti Suzuki Ertiga facelift 2022 कार की क़ीमत:

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये करीबन 8 लाख रुपए से नई अर्टिगा फेसलिफ्ट भारतीय मार्केट से उतरेगी। बात करें, सुरक्षा की तो बता दें, कार में छह एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर (rear parking sensors) जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Suzuki XL6 facelift भी होगी लॉन्च!

Maruti Suzuki XL6 facelift

मारुति सुजुकी ने हाल ही में भारतीय बाजार में new-gen Celerio, Baleno facelift और अपडेटेड Wagon-R को लॉन्च किया था। अब ऐसे माना जा रहा है कि 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक के बीच में कंपनी Maruti Suzuki XL6 facelift को भी लॉन्च कर सकती है। बता दें, दावों के अनुसार ये MPV अब Kia Carens को कड़ी टक्कर देगी। कार की शुरुआती कीमत करीबन 11 लाख रुपए हो सकती है।

Maruti Suzuki Ertiga facelift 2022

यह भी पढें Car Insurance Benefit: कार का बीमा कराने से मिलेगा ये फायदा, जानें डिटेल्स