नई दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक Anand Mahindra सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोई भी, देश में कहीं भी कुछ अलग करता है। या कुछ असाधारण करता है तो महिंद्रा उस व्यक्ति की सराहना करने में कभी पीछे नहीं हटते। वे सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करते हैं उसकी चर्चा हो जाती है। लेकिन इस बार वह एक अलग बात की वजह से चर्चा में आ गए हैं। महिंद्रा ने इस बार सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है। महिंद्रा की इस मांग को जनता का समर्थन भी मिल रहा है।
Anand Mahindra : क्या है ट्वीट ?
महिंद्रा ने एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें सड़क के दोनों ओर घने पेड़ दिखाई दे रही है। एक तरह से पेड़ों ने सङक पर सुरंग बना ली है। महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए नितीन गडकरी से देश के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के दोनों किनारों पर एक जैसे पेड़ लगाने और असली सबवे बनाने का अनुरोध किया है। महिंद्रा ने इस टनल का नाम “Trunnel” भी सुझाया है।
यह भी पढ़े :- Mahindra Thar 5 Door 2023: टेस्टिंग के दौरान दिखी बड़ी Mahindra Thar,जानिए कार में क्या होगा खास..
जैसे ही Anand Mahindra ने तेलंगाना सरकार के प्रोजेक्ट को रीट्वीट किया वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के कई कमेंट्स आ रहे हैं। कई लोग महिंद्रा की मांग का समर्थन कर रहे हैं। तेलंगाना कैडर के आईएफएस (IFS) अधिकारी मोहन चंद्र परगई (Mohan Chandra Pargai) ने ट्विटर पर जानकारी दी कि तेलंगाना सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘हरिता हरम अभियान’ के तहत लगभग सभी सड़कों पर ग्रीन लेन विकसित की गई है। यह परियोजना तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की प्राथमिक परियोजना है।
Latest Post-
- देश में Tata की इलेक्ट्रिक कारों का बढ़ा बोलबाला, कंपनी ने कुछ ही सालों में बेचे 1 लाख से अधिक EV
- 15 अगस्त को पहली बार नजर आएगी Mahindra Thar EV, ये है इसकी खासियत
- Hyundai Creta और Alcazar के स्पेशल एडवेंचर वेरिएंट की हुई धांसू एंट्री, इन खूबियों से लैस हैं ये एसयूवी
- Renault लेकर आ चुकी है ZOE EV, एक चार्ज में 395 किलोमीटर दूरी छोड़कर आएगी
- भारतीय सड़कों पर जलवा बिखेरने आ रही है KTM 890 Duke, तबाही मचने वाली है