नई दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक Anand Mahindra सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कोई भी, देश में कहीं भी कुछ अलग करता है। या कुछ असाधारण करता है तो महिंद्रा उस व्यक्ति की सराहना करने में कभी पीछे नहीं हटते। वे सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करते हैं उसकी चर्चा हो जाती है। लेकिन इस बार वह एक अलग बात की वजह से चर्चा में आ गए हैं। महिंद्रा ने इस बार सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मांग की है। महिंद्रा की इस मांग को जनता का समर्थन भी मिल रहा है।
Anand Mahindra : क्या है ट्वीट ?
महिंद्रा ने एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें सड़क के दोनों ओर घने पेड़ दिखाई दे रही है। एक तरह से पेड़ों ने सङक पर सुरंग बना ली है। महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए नितीन गडकरी से देश के ग्रामीण इलाकों में सड़कों के दोनों किनारों पर एक जैसे पेड़ लगाने और असली सबवे बनाने का अनुरोध किया है। महिंद्रा ने इस टनल का नाम “Trunnel” भी सुझाया है।
यह भी पढ़े :- Mahindra Thar 5 Door 2023: टेस्टिंग के दौरान दिखी बड़ी Mahindra Thar,जानिए कार में क्या होगा खास..
जैसे ही Anand Mahindra ने तेलंगाना सरकार के प्रोजेक्ट को रीट्वीट किया वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के कई कमेंट्स आ रहे हैं। कई लोग महिंद्रा की मांग का समर्थन कर रहे हैं। तेलंगाना कैडर के आईएफएस (IFS) अधिकारी मोहन चंद्र परगई (Mohan Chandra Pargai) ने ट्विटर पर जानकारी दी कि तेलंगाना सरकार के प्रमुख कार्यक्रम ‘हरिता हरम अभियान’ के तहत लगभग सभी सड़कों पर ग्रीन लेन विकसित की गई है। यह परियोजना तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की प्राथमिक परियोजना है।
Latest Post-
- नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660, कीमत सुन होश उड़ जायेंगे
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌