जल्द ही जापान से भारत रवाना होने वाली है Maruti Omni Ev, ये रही फीचर्स की जानकारी

Maruti Omni Electric: 20s में मारुति सुजुकी मोटर कंपनी की सबसे फेमस कार Omni को अलग ही प्यार मिलता था। ऐसी कोई फिल्म नहीं होगी जिस फिल्म में इस कार का इस्तेमाल ना किया गया हो। लेकिन कुछ समय पहले ही किसी कारणों से कंपनी ने इस कार को बंद कर दिया था। अब ग्राहकों का इस कार के लिए प्यार देखकर कंपनी ने इसे दोबारा से इलेक्ट्रिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च करने का निर्णय लिया है।

हालांकि, इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स देखने को मिलेंगे इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, कंपनी के सूत्रों की माने तो इसका मॉडल बिल्कुल पहले की तरह ही हो सकता है, जिसमें थोड़े बहुत बदलाव देखने को मिल सकते हैं। तो फिलहाल आइए जानते हैं Maruti Omni Electric में आपको क्या क्या मिलने वाला है।

Maruti Omni Ev की मॉडल

कंपनी के सूत्रों की माने तो इसका मॉडल बंद हो चुकी ओमनी की तरह ही हो सकती है। हालांकि, इसमें कुछ नई चीजें जोड़ी जा सकती है।

Maruti Omni Ev की बैटरी और रेंज

जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है इस Omni इलेक्ट्रिक कार में 19.2 kwh की बैटरी पैक दी जा सकती है। जिसमें कि आपको 2 चार्जिंग ऑप्शन नॉर्मल और फास्ट दिए जा सकते हैं। नॉर्मल चार्जर से इस इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे का और फास्ट चार्जर से फुल चार्ज होने में लगभग 2 घंटे का समय लग सकता है।

बता दें कि एक फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक कार लम सम 350 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। हालांकि इसकी दूरी और बढ़ भी सकती है, जब इसे एक मध्यम स्पीड पर चलाया जाएगा।

Maruti Omni Ev की फीचर्स

माना जा रहा है कि इस इलेक्ट्रिक कार में आपको एक सनरूफ, म्यूजिक सिस्टम, टचस्क्रीन डिस्पले और राइटिंग मोड जैसे कुछ अलग फीचर्स दिए जा सकते हैं। वहीं, आगे पावर स्टेरिंग, पावर विंडो, ड्राइवर और पैसेंजर एयरबैग जैसे कुछ और फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

Maruti Omni Ev की कीमत

कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इसके शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 9 लाख रुपए हो सकती है।