Electric Bike मार्केट में धूम मचा रही हैं ये 5 गाड़ियां, एक चार्ज में 125km तक की रेंज मिल सकती है

Harsh Singh
3 Min Read
electric-bikes

Electric Bike: दिन पर दिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बाजार में बढ़ती जा रही है। और इसमें सबसे ज्यादा कमी इलेक्ट्रिक बाइक के कैटेगरी में देखने को मिल रही है। अब क्योंकि काफी कम इलेक्ट्रिक बाइक भारतीय बाजार में मौजूद है, इसलिए बहुत से लोगों को अगर  इलेक्ट्रिक बाइक लेने मन करता है तो उन्हें समझ नहीं आता कौनसा बाइक हमारे लिए बेहतर है। तो अब चिंता करने की बात नहीं है आज हम आपके लिए 5 ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक चुनकर लाए हैं जो भारतीय बाजार मैं काफी पसंद किया जाता है।

Matter Aera

इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको 10,000 वाट का मोटर पावर मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 5 kwh की बैटरी क्षमता दी जाती है। जिसे फुल चार्ज होने में लमसम 4 घंटे का वक्त लगता है। एक फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक बाइक लगभग 125 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपए है।

Tork Kartos

Tork Kartos नामक इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको आपको 9,000 वाट का मोटर पावर मिलता है। साथ ही इसमें आपको 4 kwh की बैटरी क्षमता दी जाती है। जिसे फुल चार्ज होने में लमसम 4-5 घंटे का वक्त लगता है। एक फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक बाइक लगभग 180 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें: दिलों पर राज करने आ रही है Mahindra XUV 500, जबरजस्त फीचर्स के साथ मिलेगा धाकड़ इंजन

Oben Rorr

तीसरे नंबर की इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 1000 वाट का मोटर पावर मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 4.4 kwh की बैटरी क्षमता दी जाती है। जिसे फुल चार्ज होने में लम सम 4.40 घंटे का वक्त लगता है। एक फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक बाइक लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.02 लाख रुपए है।

Revolt RV400

फिलहाल सबसे ज्यादा चलने वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको 3000 वाट का मोटर पावर मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 3.24 kwh की बैटरी क्षमता दी जाती है। जिसे फुल चार्ज होने में लमसम 3-4 घंटे का वक्त लगता है। एक फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक बाइक लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.73 लाख रुपए है।

Ultraviolette F77

स्पोर्ट बाइक की कैटेगरी में आने वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको 32,000 वाट का मोटर पावर मिलता है। इसके साथ ही इसमें आपको 10.3 kwh की बैटरी क्षमता दी जाती है। जिसे फुल चार्ज होने में लमसम 5-6 घंटे का वक्त लगता है। एक फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक बाइक लगभग 307 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपए है।

Latest posts:-

Share This Article
Follow:
2 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हर्ष सिंह मोटर रडार को अपने कार्यों से लगातार योगदान दे रहे हैं। जिसमें हर्ष ऑटोमोबाइल बीट पर काम कर रहे हैं। इनके लेखनी को मोटर रडार के पाठकों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। आपको जान कर हैरानी होगी की एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाले हर्ष सिंह अपने करियर में साल 2023 में ग्रुप से जुड़े। इन्होंने 9 महीनों तक विभिन्न साइटो को अपनी सेवा प्रदान की। अब मोटर रडार को योगदान दे रहे हैं।