दिवाली से पहले Harley Davidson ने खोली अपनी तिजोरी! मिलेगी 5 लाख रुपये की छूट?

अगर आपको भी क्रूजर बाइक्स पसंद है लेकिन ज्यादा मंहगी होने के कारण आप खरीद नहीं पा रहे, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल अमेरिका की बाइक निर्माता कंपनी Harley Davidson अपने कई बाइक्स पर 5.25 लाख तक की छूट दे रही है। जानकारी के लिए बता दें की ये ऑफर कंपनी के कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर ही मिलेगा।

दरअसल भारत में अब तेजी से क्रूजर बाइक्स की डिमांड बढ़ रही है। और माना जा रहा है की इसी को देखते हुए Harley Davidson अपने बाइक पर 5 लाख तक का ऑफर दे कर भारतीय ग्राहकों को अपना बाइक बेचना चाहती है। आइए आपको इस खबर में बताते है आखिर वो कौन-कौन सी बाइक है जिन पर कंपनी ऑफर दे रही है।

भारत में Harley Davidson ने लॉन्च की है अपनी नई बाइक

बता दें की हाल में ही कंपनी ने अपनी X440 को भारत में लॉन्च किया है। हालांकि इस बाइक पर आपको कोई ऑफर नहीं मिलेगा लेकिन भारत के लिए ये Harley की ये सबसे किफायती बाइक होगी।

ये भी पढ़ें: Apache RTR 310 से आगे जाने के लिए अब कभी-कभी अपने बेस में…

Harley Davidson Pan America 1250 मॉडल पर मिल रहा शानदार ऑफर

बता दें की हार्ले-डेविडसन के 2023 Pan America 1250 मॉडल पर कंपनी 3.25 लाख का छूट दे रही है। आमतौर पर इस बाइक की कीमत 21.24 लाख है लेकिन अगर आप इसको खरीदते है तो इसकी रिटेल कीमत 24.49 लाख रुपये हो जाती है।

कई मॉडल पर मिल रहा बंपर छूट

Harley Davidson की और भी मॉडल है जिनपर कंपनी भारी छूट दे रही है। आपको बता दें की 2023 Harley Davidson Sportster S पर 3.25 लाख तो वहीं Harley Davidson Nightster पर 5.25 लाख तक का छूट मिल रहा है। तो अगर आप इन बाइक्स को खरीदना चाहते है तो Sportster 15.54 लाख में मिल जाएगी तो वहीं Nightster केवल 12.24 लाख में।

Latest posts:-