नए साल की खुशी होगी दोगुनी, साल के अंत तक बाजार में आएंगी 5 नई मोटरसाइकिलें

भारतीय मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए यह साल काफी रोमांचक रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस साल हमने कई दिलचस्प दोपहिया मॉडल लॉन्च होते देखा हैं। Royal Enfield Himalayan 450 पिछले महीने सबसे बड़े धमाके के रूप में लॉन्च हुई है। लेकिन अगर आप सोचा रहे है कि इस साल का आश्चर्य ख़त्म हो गया है, तो आप ग़लत हैं। इस दिसंबर में नए साल की खुशी को दोगुना करने के लिए कई नए दोपहिया वाहन आपका इंतजार कर रहे हैं। फुल-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक से लेकर एडवेंचर टूरर बाइक तक, इस महीने कई नए मॉडल आने वाले हैं।

Kawasaki Eliminator 450

Kawasaki द्वारा Eliminator 450 भारत में डेब्यू करने के लिए तैयार है। यह बाइक अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले ही प्रवेश कर चुकी है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस क्रूजर में 451 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन लगा है। 8 दिसंबर से शुरू होने वाले इंडिया बाइक वीक 2023 इवेंट में Eliminator 450 से पहला पर्दा उठाया जाएगा।

Aprilia RS 457

फुल-फेयरिंग Aprilia RS 457 को इंडिया बाइक वीक 2023 इवेंट में प्रदर्शित किया जाएगा। यह भारत में कंपनी की सबसे सस्ती स्पोर्ट्स बाइक होगी। उस लिहाज से देखें तो 457 सीसी पैरेलल ट्विन इंजन वाली इस बाइक से सभी को काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़े- Honda ने धमाकेदार अंदाज में नई NX500 और CB500 Hornet मोटरसाइकिलें लॉन्च की

2024 Triumph Tiger 900 GT और Tiger 900 Rally Pro

अपडेटेड Triumph Tiger 900 GTऔर Tiger 900 Rally Pro का अनावरण इंडिया बाइक वीक 2023 में किया जाएगा। Triumph Tiger 900 की इन दोनों बाइक्स में बेहतर इंजन देखने को मिलेंगे। इस इंजन का पावर और टॉर्क आउटपुट पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा होगा। इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ नया टीएफटी डिस्प्ले और भी बहुत सारे नए फीचर्स मिलने वाला है। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमतें 14 लाख रुपये से शुरू होंगी।

Yamaha R3

Yamaha R3 15 दिसंबर को भारत में अपनी धमाकेदार एंट्री करने जा रही है। यह पिछले वर्जन की तुलना में बिल्कुल नए लुक और नए फीचर्स के साथ लॉन्च होने जा रहा है। 321 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन Yamaha R3 को पावर देगा। बाइक की कीमत 4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की संभावना है।

Yamaha MT-03

Yamaha MT-03 फुल-फेयरिंग के साथ Yamaha R3 का नेकेड वर्जन है। यह बाइक इसी महीने भारत में लॉन्च हो रहा है। इसमें 321 cc का ट्विन सिलेंडर पावरफुल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। भारत में Yamaha MT-03 की कीमत लगभग 3.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।

Latest Post-