Top 5 Car companies in India: ये है भारत की पांच सबसे बेस्ट कार सेंलिग कंपनी, टॉप पर है ये

Top 5 Car companies in India (March 2022): मार्च 2022 में कार निर्माताओं कंपनियों ने भारतीय बाजार में आग लगा दी थी। पिछले महीने से जहां एक तरफ पैट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं, तो एक तरफ कार कंपनियों ने नई-नई कारों को लॉन्च करके अपने ग्राहकों को अपने पास बनाए रखा है। हमने आपके लिए मार्च 2022 की टॉप 5 कार कंपनियों की लिस्ट बनाई है। आपको बता दें, इस लिस्ट में वो कंपनियां शामिल हैं, जिन्होंने पिछले महीने सबसे ज्यादा कारों की बिक्री की है।

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) : Top 5 Car companies in India

मारुति सुजुकी हमेशा से ही कारों की बिक्री में प्रथम स्थान प्राप्त करता है। आपको बता दें, कंपनी ने पिछले महीने करीबन 1,33,861 यूनिट की जबरदस्त बिक्री की थी। जानकारी के अनुसार, मारुति ने अपनी कई कारों की भारी बिक्री की है। जिसमें वैगनआर (WagonR), डिजायर (Dzire), बलेनो (Baleno) और स्विफ्ट (Swift) शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वैगनआर के 24,634 यूनिट, डिजायर के 18,623 यूनिट, बलेनो के 12,570 यूनिट और स्विफ्ट के 13,623 यूनिट बेचे गए थे। ये भी पढ़े: Tata Motors: एक महीने में हजारों यूनिट्स की बिक्री करते हुए यह कार सभी घरेलू और विदेशी ब्रांडों को पछाड़कर भारत की नंबर एक एसयूवी बन गई।

हुंडई मोटर कंपनी (Hyundai Motor Company) Top 5 Car companies in India

Hyundai-Motor
Hyundai-Motor

हालांकि, मार्च 2022 में कंपनी ने सिर्फ 44,600 यूनिट बेचे है। जिसके बाद भी कंपनी कारों की बिक्री करने में दुसरे स्थान पर रही। आपको बता दें साल भर के डाटा के अनुसार, बिक्री में 15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार पिछले साल यानी मार्च 2021 में कंपनी ने 52,600 वाहनों की बिक्री की थी। इसके अलावा भी कंपनी की बिक्री में लगातार गिरावट देखी जा रही है। ये भी पढ़े: जानें नई Force Gurkha 2022 इन धांसू फीचर्स के बारे में, New Mahindra Thar से होगा मुकाबला

टाटा मोटर्स (Tata Motors) Top 5 Car companies in India

Tata-Motors
Tata-Motors

कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने इस साल मार्च में पहले से ज्यादा कारों की बिक्री की। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2022 में 42 प्रतिशत से अधिक वाहन बेचे गए थे। आकड़ों में बताया गया है कि पिछले महीने 42,293 यूनिट बेचे गए थे। अगर पिछले साल की तुलना की जाएं, तो कंपनी ने मार्च 2021 में करीबन 29,654 यूनिट बेचे थे। जो काफी कम आकड़ा दिखाता है। ये भी पढ़े: New Baleno 2022: आ गई Maruti की Most Awaited कार, फिचर देख उड़ जाएगा होश

महिंद्रा (Mahindra) Top 5 Car companies in India

Top 5 Car companies in India
Top 5 Car companies in India

इस साल कंपनी ने महिंद्रा थार (Mahindra Thar) और महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV700) जैसी शानदार कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। जिसके बाद कारों की बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपको बता दें, मार्च 2022 में महिंद्रा ने करीबन 27,603 वाहन बेचे। जिसके बाद जारी किए गए डाटा के मुताबिक, बिक्री में 65 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई है। ये भी पढ़े: Bajaj Platina पर मिल रहा बंपर ऑफर, मात्र 6000 दे कर घर ले जाए अपनी मोटरबाइक

किया मोटर (Kia Motor) Top 5 Car companies in India

Kia-Motors
Kia-Motors

दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी किया मोटर बहुत ही कम समय में एक चहिता ब्रांड बनने में सक्षम रही। आपको बता दें, कंपनी मार्च 2022 में 22,622 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही। जिसके बाद जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने कारों पर 18 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की। ये भी पढ़े: Mahindra Bolero Facelift 2022: सड़को पर दिखी महिन्द्रा की ये नई गाड़ी, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, मचा बवाल