यदि आप एक रोड ट्रिप पर जाने की प्लान बना रहे हैं तो आपने बजट की व्यवस्था भी पहले से ही की होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि पेट्रोल, डीजल, भोजन और होटल के खर्च के अलावा भी कुछ ऐसे खर्च होते हैं जो आपके बजट पर असर डाल सकते हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं राष्ट्रीय राजमार्गों पर आने वाले टोल बूथ (Toll Tax) के बारे में, जहां आपको कहीं न कहीं टोल शुल्क भुगतान करना पड़ता है। इसलिए, जब आप अपनी यात्रा की योजना बना रहे होते है तो आप पहले ही टोल के खर्च का अनुमान लगा सकते हैं और कुल खर्च को जान सकते हैं।
टोल टैक्स चुकाने के लिए ऑनलाइन और कैश दोनों के ऑप्शन हो सकते हैं। अलग अलग रूट पर टोल दरें भी अलग अलग हो सकती हैं। कुछ समय पहले केंद्र सरकार ने FASTag के माध्यम से डिजिटल भुगतान को अनिवार्य किया है, लेकिन कुछ टोल प्लाजा हैं जहां आपको कैश के जरिए टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। इसलिए महत्वपूर्ण है कि आप यात्रा के दौरान हर टोल प्लाजा की पूरी जानकारी रखें।
Google मैप्स ने एक नया फीचर शुरू किया है जो आपको यात्रा के दौरान चुने गए रूट पर अनुमानित टोल का खर्च दिखाएगा। आपको बता दें कि इस तकनीकी उपाय को 2022 में विशेषज्ञों ने डेवलप किया, जिससे आप गूगल मैप पर पहली बार टोल दरें देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: FAME-2: सरकार ने की व्हीकल की सब्सिडी कटौती, गाड़ी का मीटर हुआ चालू और सब्सिडी हुई गुल
अपने डिवाइस पर Google मैप्स में अपनी करेंट लोकेशन भरें। ऐप्लिकेशन आपको एक-एक करके लोकेशन के साथ रूट दिखाएगी। इसके साथ ही यह आपको सफर के दौरान आने वाले टोल प्लाजा की जानकारी भी साझा करेगी। यह रूट के साथ साथ आपको सफर के दौरान टोल के राशि का भी अनुमानित जानकारी देने का काम करेगी।
आप NHAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://tis.nhai.gov.in/) पर जाकर टोल इनफॉर्मेशन सिस्टम की जांच कर सकते हैं। वहां आपको टोल प्लाजा के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर ऑन मैप के ऑप्शन को चुनना होगा। आप करंट और जहां जाना है उस स्थान को टाइप करके रूट और रास्ते में आने वाले टोल प्लाजा की जानकारी हासिल कर सकते हैं। हर टोल प्लाजा पर क्लिक करके आप देख सकते हैं कि वहां कितना टोल चार्ज होता है और यह किस वाहन पर लागू होता है।
Latest posts:-
- Kushaq और Slavia पर बंपर ऑफर दे रही है Skoda, इतने में एक स्कूटर खरीद सकते
- EV Car: ये हैं 500km रेंज के साथ बिकने वाली चार इलेक्ट्रिक गाड़ियां, जानिए क्या कहते…
- E-Scooter: Ola, TVS को पछाड़कर इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑफ द ईयर का जीता अवॉर्ड
- SP 125 Sports edition और Pulsar N150 के बीच होने जा रहा है बड़ा मुकाबला, कौन
- Hero Motocorp ने दिया बड़ा झटका, कल से महंगी हो जाएंगी ये बाइक्स