Site icon Motor Radar

Mahindra sales report: पिछले महीने की सेल रिपोर्ट देखकर कहीं बड़े ऑफर का…

mahindra-sales-report

mahindra-sales-report

Mahindra sales report: नए महीने की शुरुआती के साथ ही गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट्स भी जारी होने लगी हैं, अभी आपको महिंद्रा एंड महिंद्रा की सेल्स रिपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले हैं साथ ही जानेंगे किस कार ने मारी है बाजी और किसकी बिक्री में कमी देखने को मिल रही है। चलिए एक एक करके जानते हैं क्या कहती है महिंद्रा की सेल रिपोर्ट।

सितम्बर की सेल रिपोर्ट में महिंद्रा लगातार तीसरे महीने सबसे अधिक suv बेचने वाली कंपनी बन चुकी है, इस 41,267 यूनिट्स की सेल (घरेलु बाजार) के साथ महिंद्रा ने अच्छी वृद्धि दर्ज की है। कमर्सिअल वाहनों के आंकड़े को भी मिला दें तो पिछले महीने महिंद्रा ने कुल 75,604 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। कंपनी के पास अभी XUV300, Bolero, Bolero Neo, XUV400, Thar, Scorpio Classic, Scorpio N और XUV700 जैसी कुछ दमदार suv गाड़ियां हैं।

यूटिलिटी गाड़ियों को लेकर जो आंकड़े आ रहे हैं उनके मुताबिक इस सेक्टर में कंपनी को साल दर साल के आधार पर बीस फीसदी की ग्रोथ देखने को मिल रही है। सितम्बर 2022 में महिंद्रा ने 34,262 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो इस साल बीस फीसदी बढ़कर 41,267 यूनिट हो चुकी है। सालाना-मासिक आधार पर महिंद्रा की सेल्स में 29 फीसदी की वृद्धि हुई है, पिछले साल सितम्बर तक कंपनी ने 1,67,052 यूनिट्स की बिक्री की थी, ये इस साल बढ़कर 2,14,904 यूनिट हो चुकी है।

कमर्सिअल वाहन के सेगमेंट में, महिंद्रा की LCV <2T बिक्री सितंबर 2022 में बेची गई 4,452 यूनिट्स से सितंबर 2023 में 11 फीसदी की गिरावट के साथ 3,941 यूनिट हो गई है। YTD की बिक्री भी FY24 में 21,608 से 5 फीसदी की गिरावट के साथ 20,629 यूनिट हो गई है।

एलसीवी सेक्टर में महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप सितंबर 2023 में 1 लाख यूनिट की सेल्स के साथ एक नए मुकाम पर आ चुका है।यह उपलब्धि हासिल करने में इसे मात्र 16 महीने का समय लगा है, ये अपने आप में एक बड़ी बात और रिकॉर्ड है। >3.5टी और एमएचसीवी सेगमेंट में सीवी की बिक्री ने सितंबर 2022 में बेची गई 801 यूनिट्स से सितंबर 2023 में 42 फीसदी सालाना वृद्धि के साथ 1,139 यूनिट्स के साथ और भी बेहतर परफॉर्म किया है।

Exit mobile version