Mahindra Bolero Facelift 2022: सड़को पर दिखी महिन्द्रा की ये नई गाड़ी, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, मचा बवाल

Mahindra Bolero Facelift 2022: कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) की बोलेरो (Bolero) एक यूटिलिटी व्हीकल है और सही मायने में काम करने वाली कार है। बता दें, पिछले दो दशकों से भी अधिक समय से, बोलेरो ग्राहकों की पसंद रही है। हैरानी की बात ये है कि लंबे समय से एमयूवी (MUV) में कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है। हालांकि, महिंद्रा ने दो दशक में कई बार छोटे अपडेट के साथ बोलेरो को मार्केट में उतारा है।

जानकारी के अनुसार, 2022 में कंपनी बोलेरो का एक नया मॉडल जल्द ही लॉन्च करेगी। ऐसा माना जा रहा है इसमें मामूली कॉस्मेटिक अपडेट होंगे। आपको बोलेरो फेसलिफ्ट जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ते हुए दिखेगी।

Mahindra-Bolero-Facelift-2022
Mahindra-Bolero-Facelift-2022

कंपनी ने बताया है कि कोविड-19 महामारी के चल रहे संकट और दुनिया में सेमीकंडक्टर चिप्स (Semi-conductor Chip) की कमी के कारण Bolero Facelift के लॉन्च में देरी हुई है। हालांकि, इस कार के लॉन्च की ख़बर पिछले साल भी आई थी। अब ऐसा माना जा रहा है कि Bolero Facelift कुछ ही महीनों में लॉन्च हो जाएगी।

ये भी पढ़े: Mahindra इस SUV पर दे रही है 3 लाख रुपये तक की छूट

ऐसा होगा Bolero Facelift 2022 का Exterior!

अपडेटेड बोलेरो (Bolero Facelift) में कंपनी फ्रंट एंड पर एक नई ग्रिल और बंपर को कार के कंट्रास्ट कलर स्कीम में पेश करेगी। ये पूरी बॉडी के रंग से अलग होगा। ऐसा माना जा रहा है कि फ्रंट बंपर को थोड़ा रिप्रोफाइल किया जा सकता है। जिसमें नए फॉग लैंप हाउसिंग भी शामिल होगी। वहीं, हेडलाइट क्लस्टर में शायद कोई नया अपडेट नहीं मिलेगा।

Mahindra-Bolero-Facelift-2022-
Mahindra-Bolero-Facelift-2022-

Bolero Facelift 2022 के Interior में दिखेंगे ये फीचर!

साथ ही आपको बता दें, इंटीरियर में भी कोई बदलाव देखने की उम्मीद नहीं है। आपको बता दें, अभी की बोलेरो में AUX और USB कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ-इनेबल्ड म्यूजिक सिस्टम (Bluetooth-enabled music system) और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (semi-digital instrument cluster) जैसे फीचर देखने को मिलते है। वहीं, कार में कीलेस एंट्री (keyless entry) और मैनुअल एसी (manual AC) भी पेश किया गया है।

सेफ्टी के लिए मिलेंगे ये फीचर:

Bolero Facelift 2022 में सेफ्टी फीचर में ड्यूल फ्रंट एयरबैग (dual front airbags), ईबीडी (EBD) के साथ एबीएस (ABS) और रियर पार्किंग सेंसर (rear parking sensors) देखने को मिल सकता हैं।

Mahindra-Bolero-Facelift-2022
Mahindra-Bolero-Facelift-2022

कैसा होगा Bolero Facelift 2022 का इंजन?

Bolero में वही 1.5-लीटर डीजल इंजन होगा। ये इंजन 74 bhp की पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बता दें, फेसलिफ़्टेड मॉडल में भी यही सेटअप दिया जाएगा। बता दें, कंपनी Mahindra Bolero Facelift 2022 में नए रंग विकल्प भी पेश कर सकती है। ऐसी उम्मीद है कि अपडेटेड बोलेरो की कीमतों में मौजूदा मॉडल की तुलना में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।