नई दिल्ली: Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट: SUV सेगमेंट में Mahindra and Mahindra कंपनी का दबदबा है. Mahindra की सबकॉम्पैक्ट SUV Mahindra XUV300 देश में काफी लोकप्रिय है. कंपनी मार्केट में Maruti Vitara Brezza, Tata Nexon और Hyundai Creta जैसी कारों को टक्कर दे रही है। अब कंपनी इस कार को नए अवतार में पेश करने जा रही है। कंपनी इस कार का फेसलिफ्टेड वर्जन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। XUV300 फेसलिफ्ट कार की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। उसके बाद कंपनी ने इस कार के फेसलिफ्टेड वर्जन का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि नए Mahindra XUV 300 फेसलिफ्ट को पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह कार महज 5.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
यह भी पढ़े :- Mahindra Thar 5 Door 2023: टेस्टिंग के दौरान दिखी बड़ी Mahindra Thar,जानिए कार में क्या होगा खास..
नई एक्सयूवी 300 फेसलिफ्ट कार में कंपनी का नया लोगो भी है। कंपनी ने अपनी एसयूवी रेंज के लिए अलग लोगो डिजाइन किया है। यही लोगो अब नई XUV 300 पर भी मिलेगा। इस कार को आने वाले फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। नया लोगो कार के आगे और पीछे के साथ-साथ कार के स्टीयरिंग व्हील पर भी चित्रित किया जाएगा।

इस कार में 1.2 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन पुराने इंजन के मुकाबले 20 hp ज्यादा पावर और 30 Nm ज्यादा टॉर्क जेनरेट कर सकता है। तो यह इंजन अब 130 एचपी की पावर और 230 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस कार का डुअल टोन कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा। इस वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें ब्लू पेंट स्कीम के साथ व्हाइट कलर की रूफ है।
कंपनी सितंबर में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करेगी
बाजार में फिलहाल उपलब्ध XUV 300 में 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन हैं। कंपनी अगले महीने 6 सितंबर को XUV300 कार का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करेगी। इस कार का नाम महिंद्रा एक्सयूवी 400 इलेक्ट्रिक होगा। इस कार का बाजार में टाटा नेक्सन ईवी और एमजी जेडएस ईवी से मुकाबला होगा।
Latest Post-
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌
- Maruti Suzuki Servo लंच को तैयार! कीमत सुन लोग हो जाएंगे बेहाल