भारतीय उपभोक्ताओं को पसंद हैं ये 10 Electric Cars , देखें पूरी लिस्ट

Electric Cars
Charging Stand

नई दिल्ली : भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली Electric Cars : भारतीय वाहन बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट का विस्तार हो रहा है। भारत में अब Electric Cars को भी उपभोक्ताओं के बीच अच्छी लोकप्रियता मिल रही है। इसलिए नई कंपनियां भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ रही है और टाटा मोटर्स की नेक्सॉन ईवी इस सेगमेंट पर राज कर रही है। अगर आप भी Electric Cars खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि इसमें हम आपको देश की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Electric Cars

यह भी पढ़े: – एक-दो नहीं, महिंद्रा की 5 Electric SUV अगले महीने लॉन्च होने को तैयार..

जुलाई 2022 के वाहनों की बिक्री के आंकड़ों के अनुसार Tata Nexon EV देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार भी टाटा की है। इस कार का नाम Tata Tigor EV है। Tata Motors ने जुलाई महीने में इन दोनों कारों (Tata Nexon EV और Tata Tigor EV) की कुल 2878 यूनिट्स की बिक्री की है। अगला नंबर MG ZS EV है। कंपनी ने इस कार की 263 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने Hyundai Kona इलेक्ट्रिक कार की 58 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि इलेक्ट्रिक एमपीवी कार BYD E6 (BYD E6) की कुल 44 यूनिट्स बिकी हैं। पांचवें नंबर पर Mahindra की किफायती सेडान Mahindra e-Verito (Mahindra e-Verito) की 26 यूनिट्स बिकी हैं.

यह भी पढ़े: – सिंगल चार्ज में 40 Km रेंज, कीमत सिर्फ 13 हजार देखिए देश की सबसे सस्ती Electric Cycle..

ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, पोर्श Electric Cars भारत में उपलब्ध हैं..

Mercedes-Benz-EQC

भारत में कई लग्जरी Electric Cars भी उपलब्ध हैं। जुलाई 2022 के वाहनों की बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक इस सेगमेंट में ऑडी ई-ट्रॉन की 7 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। पोर्शे टेक्‍न सातवें नंबर पर है। कंपनी ने इस मॉडल की 7 यूनिट्स की बिक्री की है। आठवें नंबर पर बीएमडब्ल्यू IX और i4 हैं। कंपनी ने इन कारों की कुल 5 यूनिट्स की बिक्री की है। उसके बाद Mercedes EQC की 2 यूनिट्स बिक ​​चुकी हैं। इसके साथ ही अन्य कंपनियों की 5 Electric Cars की बिक्री हुई है।

Latest Post :-

देवांश शंखधार मोटर राडार में कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत है। इनको 2 साल का ऑटोमोबाइल न्यूज़ राइटिंग का अनुभव है। साथ ही इन्होंने एंटरटेनमेंट व टेक जैसी बीट पे भी काम किया है।