नई दिल्ली: भारत में हर महीने लाखों दोपहिया वाहनों की बिक्री होती है। Honda मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया, टीवीएस मोटर कंपनी, बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियों के दोपहिया वाहनों की देश में काफी मांग है। इन सभी वाहन निर्माताओं ने अपने अगस्त 2022 के वाहन बिक्री के आंकड़ों की घोषणा की है। इन आंकड़ों के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प ने देश में सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने अगस्त 2022 में कुल 4,62,608 दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। हीरो ने पिछले साल इसी महीने में 4,53,879 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। इस साल कंपनी की बिक्री में 1.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। हीरो के बाद होंडा कंपनी ने इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है।
यह भी पढ़े :- Honda ,TVS,Bajaj जैसी तमाम कंपनियां हैं पीछे, एक नै कंपनी ने की ज्यादा बिक्री …
Honda कंपनी ने अगस्त 2022 में कुल 4,62,532 दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। हीरो और होंडा की बिक्री में सिर्फ 76 यूनिट का अंतर है। पिछले साल होंडा ने इसी महीने में 4,23,216 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। इस साल कंपनी की बिक्री में 7 फीसदी का इजाफा हुआ है। कंपनी ने दोपहिया वाहनों की 39,307 इकाइयों का निर्यात किया है।
टीवीएस तीसरे और बजाज चौथे नंबर पर है
भारतीय कंपनी टीवीएस मोटर देश में दुपहिया वाहनों की बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर है। कंपनी ने पिछले महीने दोपहिया वाहनों की 3,33,787 यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की सालाना बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है क्योंकि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 2,90,694 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। भारतीय दोपहिया निर्माता बजाज ऑटो ने पिछले महीने 2,56,755 दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। इसमें पिछले साल की तुलना में 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अगस्त 2021 में बजाज ने 1,72,595 दोपहिया वाहनों की बिक्री की।
यह भी पढ़े :- Honda ,TVS,Bajaj जैसी तमाम कंपनियां हैं पीछे, एक नै कंपनी ने की ज्यादा बिक्री …
सुजुकी पांचवें स्थान पर
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस सूची में पांचवें स्थान पर है। कंपनी ने पिछले महीने 75,559 दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। पिछले साल की बिक्री की तुलना में कंपनी ने इस साल 8.3 प्रतिशत की वृद्धि की है। कंपनी ने 14,905 वाहनों का निर्यात करते हुए घरेलू बाजार में 64,654 दोपहिया वाहनों की बिक्री की है।
Latest Post-
- नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660, कीमत सुन होश उड़ जायेंगे
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌