30 दिनों में भारत में लॉन्च हुई 3 नई Bikes, जानें कीमत और फीचर्स…

नई दिल्ली : भारत में नई स्पोर्ट्स Bikes 2022: पिछले महीने भारत में तीन नई बाइक्स लॉन्च की गई हैं। इन तीनों बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में आप इस आर्टिकल में जानेंगे। इसमें आपको होंडा सीबी 300एफ से लेकर रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और टीवीएस रोनिन तक अलग-अलग सेगमेंट और प्राइस रेंज में बाइक्स मिल जाएंगी। ये तीनों बाइक्स प्रीमियम रेंज की हैं। रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 को कंपनी की सबसे सस्ती बाइक के तौर पर लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़े: – बाजार में धमाका करेगी Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक जानें कैसी होगी..

Bikes : Honda CB 300F

Honda CB 300F 3 कलर ऑप्शन में आती है। इसमें 293.5cc सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन है। इसमें 5 वॉल्व, एसआई ऑयल कूल्ड इंजन है। यह इंजन 7750 rpm पर 18 KW की पावर और 5550 rpm पर 26.6 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है। इस बाइक का व्हीलबेस 1390mm का है। बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 171mm है। इस बाइक का कर्ब वेट 154 किलोग्राम है। होंडा सीबी 300एफ डीलक्स की कीमत 2,25,900 रुपये है। होंडा सीबी 300एफ डीलक्स प्रो की कीमत 2,28,900 रुपये है।

Honda
Honda

Royal Enfield हंटर 350

royal enfield hunter 350
royal enfield hunter 350

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 बाइक 3 वेरिएंट में आती है। इस बाइक का मेट्रो वेरिएंट 6 कलर ऑप्शन में आता है और रेट्रो वेरिएंट 2 कलर ऑप्शन में आता है। इस बाइक में 349cc का इंजन लगा है। यह इंजन 6100 rpm पर 20.2 bhp की पावर और 4000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस बाइक की कीमत 1,49,900 रुपये है। इस बाइक के टॉप वेरियंट की कीमत 1,68,900 रुपये है।

यह भी पढ़े: – Activa के बाद TVS Jupiter का बाजार में दबदबा, जानें सभी वेरिएंट की कीमत..

Tvs Ronin
Tvs Ronin

TVS रोनिन Bikes

यह बाइक 3 वेरिएंट में आती है। इसमें 5 कलर ऑप्शन हैं। इसमें 224.9 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, वॉल्व, SOHC इंजन है। यह इंजन 7750 आरपीएम पर 20.4 पीएस की पावर और 3750 आरपीएम पर 19.93 एनएम का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस बाइक का इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक की टॉप स्पीड 120 किमी प्रति घंटा है। इसमें 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1,49,000 रुपये है।

Latest Post :-