ये क्या लॉन्च से पहले ही Hero की ये स्पोर्ट्स बाइक पहुंच गई शोरूम, डिज़ाइन देख होस उड़ जायेंगे

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में पैठ बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) एक्सपल्स 200 4V (Xpulse 200 4V) और एक्सपल्स 200टी 4V (Hero Xpulse 200T 4V) पहले ही लॉन्च कर चुकी है। इस बार हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) एक और 200 सीसी 4 वॉल्व संस्करण मोटरसाइकिल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इस बाइक का नाम Xtreme 200S दिया गया है। फिलहाल यह कंपनी की इकलौती फुली फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक होने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस बाइक की तस्वीरें नेट पर लीक हो गई हैं। पुराने मॉडल के मुकाबले इसके डिजाइन में बहुत सारे बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।

हीरो एक्सट्रीम 200एस (Hero Xtreme 200S) डिजाइन

हीरो एक्स्ट्रीम 200एस 4V (Hero Xtreme 200S 4V) बाइक का डिजाइन लगभग 2-वाल्व संस्करण के समान ही होने वाला है। साथ ही Hero Xtreme 200S 4V में नए ग्राफिक्स डिज़ाइन देखने को मिलेंगे। हीरो एक्सट्रीम 200एस (Hero Xtreme 200S) के स्पाई शॉट्स में डुअल टोन येलो कलर और ब्लैक फिनिश देखने को मिलेगा। बात करे इसके फीचर की तो इसमें सिंगल पॉड एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, ब्लूटूथ-इनेबल्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्टेप-अप सीट्स, साइड-स्लंग एग्जॉस्ट और 17 इंच का अलॉय व्हील मिलेगा।

hero xtreme 200s 4v launch date
hero xtreme 200s 4v launch date

हीरो एक्सट्रीम 200S (Hero Xtreme 200S) इंजन स्पेसिफिकेशन

हीरो एक्सट्रीम 200S (Hero Xtreme 200S) में 199.6 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर/ऑयल कूल्ड वाला इंजन मिलने वाला है। जिससे 8,500 RPM पर 18.83 BHP की पावर और 6,500 RPM पर 17.3 एनएम का टॉर्क मिलेगा। साथ ही इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। इसका इंजन नए उत्सर्जन नियमों (OBD-2) और E20 के अनुसार हैं।

हीरो एक्सट्रीम 200एस 4V (2023 Hero Xtreme 200S 4V) हार्डवेयर

हीरो एक्सट्रीम 200एस 4V (2023 Hero Xtreme 200S 4V) के हार्डवेयर की बात करें तो मौजूदा वर्जन के साथ Xtreme 200S 4V कई सारी समानताएं है। उदाहरण के तौर पर इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर सिंगल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक मिलने वाला है। दोनों तरफ 17 ​​इंच के पहियों के साथ आगे और पीछे क्रमशः 100/80 और 130/70 का ट्यूबलेस टायर हैं।

Hero Xtreme 200S 4V 2023 Spotted At Dealership
Hero Xtreme 200S 4V 2023 Spotted At Dealership

Hero Xtreme 200S 4V संभावित कीमत

Hero Xtreme 200S 4V को हीरो मोटरकॉर्प के डीलर इवेंट के दौरान स्पॉट किया गया है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है की यह मोटरसाइकिल बहुत जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस नई बाइक की कीमत पुराने मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। Hero Xtreme 200S की मौजूदा बाजार कीमत 1.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। Xtreme 200S का मुकाबला भारत में Suzuki Gixxer SF और Bajaj Pulsar RS 200 से होने वाला है।

Latest Post-