2022 Mahindra Scorpio: नई पीढ़ी की स्कॉर्पियो होगी ज़्यादा पावरफुल और धांसू फीचर्स से लैस, देखें पूरी डिटेल्स

साल 2022 मोटर्स लवर्स के लिए कई नई सोगाते लाने वाला है। यदि आप कोई गाड़ी की खरीद करना चाहते है, तो कुछ समय का इंतजार आपको लाभ दे सकता है। कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) हमेशा से ही अपने ग्राहकों के विश्वास पर खड़ी उतरती है। आपको बता दें 2022 में महिंद्रा मोटर्स अपनी नई जनरेशन की 2022 Mahindra Scorpio SUV (Next gen Scorpio) को लॉन्च करेगा। बहुत समय कंपनी की ये कार सुर्खियों में रह रही है। कार की हाल ही में टेस्टिंग के दौरान भी झलक देखी गई थी। जिसके बाद कई तस्वीरें लीक भी लीक हो गई थी। अगर आप भी इस साल एक बड़िया SUV लेना चाहते है तो इस कार के बारे में विस्तार से पढ़िए।

Mahindra Scorpio 2022
Mahindra Scorpio 2022

ये भी पढ़ें- जाने महिंद्रा की नई Bolero Neo SUV की रिव्यू, कीमत, फोटो, माइलेज और फीचर्स

कैसा होगा इसका 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो डिजाइन?

2022 की नई महिंद्रा स्कॉर्पियो में वर्टिकल स्लैट्स (vertical slates) के साथ-साथ एकदम नए डिजाइन के ग्रिल, मस्कुलर बोनट (mascular bonet), बम्पर-माउंटेड DRLs और LED दी गई हैं। इस बार कार में बड़े एयर डैम (Air Dam) भी देखने को मिलेंगे। स्कॉर्पियो के किनारों पर रूफ रेल्स (roof rails), ORVMs और मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स (Multi-spoke alloy wheels) दिए गए हैं। हालांकि लाइटिंग के लिए कार में ट्विन-LED हेडलैंप और फॉग लैंप्स (fog lamps) होते हैं, जो इस बार ग्राहकों को देखने को मिलेंगे। वहीं इस बार SUV की लंबाई और चौड़ाई मौजूदा मॉडल से थोड़ी बड़ी होगी

New Model Mahindra Scorpio 2022

क्या होंगे Mahindra Scorpio 2022 इंजन के विकल्प?

आपको बता दें महिंद्रा स्कॉर्पियो के इंजन में पेट्रोल और डीजल दोनों का ऑप्शन दिया जाएगा। पेट्रोल इंजन में 2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया जाएगा। जो 152 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। बात करें डीजल इंजन की तो उसका फ्यूल टैंक 2.2 लीटर का होगा। जो 130 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन के लिए 2022 की महिंद्रा स्कॉर्पियो में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (manual gearbox) मिलेंगे। इस कार को ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम (all-wheel drive system) द्वारा चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Volkswagen ने अपनी नई SUV Tiguan लॉन्च किया, सीधा Creta को देगी टक्कर

Next Gen महिंद्रा स्कार्पियो 2022
Next Gen महिंद्रा स्कार्पियो 2022

महिंद्रा स्कार्पियो के इंटिरियर में किए गए है ये बदलाव:

आपको बता दें नई जनरेशन की स्कॉर्पियो SUV के इंटिरियर में कई बदलाव किए गए हैं। 2022 की महिंद्रा स्कॉर्पियो की तीसरी पंक्ति में फ्रंट-फेसिंग सीटें (front facing seats) दी गई हैं। इस साल इस कार में 50:50 स्प्लिट कॉन्फ़िगरेशन के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ (electric sunroof) देखने को मिलेगा। साथ ही आपके लिए ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (Automatic climate control), लेदर अपहोल्स्ट्री (leather upholstery), रूफ-माउंटेड स्पीकर (roof-mounted speakers) और फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील (lat-bottom steering wheel) पेश किए गए है। कार में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (Analog instrument cluster) और 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट कंसोल (touchscreen infotainment console) दिया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा के लिए EBD, एयरबैग्स और ABS मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- जानें नई Force Gurkha 2022 इन धांसू फीचर्स के बारे में

2022 महिंद्रा स्कार्पियो मॉडल
2022 महिंद्रा स्कार्पियो मॉडल

क्या होगी स्कॉर्पियो 2022 की कीमत और उपलब्धता?

खबर लिखने तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो 2022 की कीमत और उपलब्धता क्या होगी। हालांकि, एक्सपर्ट्स द्वारा लगाए गए अनुमान के अनुसार ये कार मौजूदा वेरिएंट्स से प्रीमियम होगी। कार की कीमत करीबन 13 लाख रुपये से ज्यादा हो सकती है।

देखें Next Gen Mahindra Scorpio 2022 की वेब स्टोरीज: