दिवाली पूजा से एक महीने पहले भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों के आंकड़े सामने आ गया है। भारतीय के दोपहिया सेगमेंट में बिक्री के मामले में Hero Splendor लगातार पांच महीनों से नंबर वन पर बना हुआ है। Hero MotoCorp की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल स्प्लेंडर की पिछले महीने सितम्बर में 3,19,692 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, पिछले वर्ष सितम्बर में हीरो स्प्लेंडर की 2,90,043 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की लिस्ट जारी
सितम्बर 2023 में बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर Honda Activa है। पिछले महीने स्कूटर सेगमेंट में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली Activa का कुल 2,35,056 यूनिट्स का बिक्री हुआ हैं। जहां पिछले साल सितंबर में 2,45,607 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं इस साल बिक्री में 4.30% की गिरावट आई है। देश की पॉपुलर बाइक्स में से एक Honda Shine तीसरे स्थान पर रही। होंडा इस 125 सीसी बाइक की कुल 1,61,544 यूनिट बेचने में कामयाब रही है।
ये भी पढ़े- Renault offer: इन ऑफर्स के आते ही शोरूम में लगी भीड़, जानिए कितने…
भारत की पॉपुलर बाइक्स में से एक Bajaj Pulsar ने चौथे स्थान पर कब्जा किया है। पिछले महीने कुल 1,20,126 ग्राहकों ने पल्सर सीरीज को ख़रीदा है। पांचवें स्थान पर कम्यूटर मोटरसाइकिल में Hero HF Deluxe ने अपना स्थान बनाया है, पिछले महीने इसने कुल 84,118 यूनिट्स की बिक्री हुई।
भारत के सबसे लोकप्रिय स्कूटरों में से एक TVS Jupiter ने छठा स्थान हासिल किया है। Jupiter स्कूटर का पिछले महीने कुल 83,130 यूनिट्स का बिक्री हुआ। Suzuki Access ने इस सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। पिछले महीने इस स्कूटर की 57,041 यूनिट की बिक्री हुई थी।
लिस्ट में अगला नंबर TVS Raider का है। सितंबर में इसे कुल 48,753 लोगो ने ख़रीदा। वहीं 48,615 यूनिट्स बिक्री के साथ Bajaj Platina नौवें स्थान पर रहा और 44,943 यूनिट्स बिक्री के साथ TVS XL दसवें स्थान पर रहा।
Latest Post-
- नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च हुई ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660, कीमत सुन होश उड़ जायेंगे
- New Hero Xoom 110: हीरो जूम को मिला बहुत बड़ा अपडेट, माइलेज और फीचर्स देख होंडा का हालत ख़राब
- 2025 Maruti SUZUKI ALTO K10 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Alto | ₹2.21 Lakh | Features & Design.👌👌👌
- New Honda SP 125: डिजाइन, परफॉर्मेंस और माइलेज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
- 2025 SUZUKI ALTO 800 || आख़िर आ गई💥| Upcoming Maruti Suzuki Cars | ₹2.61 Lakh में| Features & Launch Date.👌👌👌