फेस्टिवल शुरू होते ही कार कंपनियों ने ऑफर्स भी लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं, इसी कड़ी में एक नाम महिंद्रा एंड महिंद्रा का भी आ रहा है। महिंद्रा ने अपनी कुछ कारों के कुछ खास वैरिएंट्स पर 1.45 लाख रुपये तक की छूट देने का ऐलान किया है। हालांकि छूट वाली गाड़ियों में थार, स्कार्पियो क्लासिक, स्कार्पियो एन और Xuv 700 शामिल नहीं हैं। चलिए जानते हैं की महिंद्रा ने अपनी किन कारों पर छूट देने का ऐलान किया है।
XUV 300
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XUV 300 पर 1.2 लाख रुपये की छूट का ऐलान किया है, चार मीटर सब-SUV सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय कारों में गिनी जाने वाली XUV 300 सेफ्टी के मामले में भी शानदार है, GNCAP से इसे पांच स्टार मिले हैं। कंपनी जल्द ही इसके फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च कर सकती है, इसके लिए तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं।
Mahindra Bolero Neo
महिंद्रा की बिक्री में हमेशा ही टॉप कारों में शामिल रही बोलेरो के नाते अवतार बोलेरो निओ पर भी ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी इस कार पर 74 हजार रुपये की छूट दे रही है, अगर नहीं पता तो बता दें की बोलेरो का नया मॉडल TUV 300 का रीबैज मॉडल है। इंजन और फीचर्स के मामले में Mahindra Bolero Neo काफी आगे है।
ये भी पढ़ें: Toyota Glanza की चाल को नाकाम करने में कामयाब रही है Baleno!
अभी तक मिली जानकारी में Mahindra Bolero Neo और XUV 300 पर जो छूट मिल रही है, हालांकि दिवाली आते-आते कुछ अन्य पर भी डिस्काउंट मिल सकता है। अगर आप महिंद्रा की कोई कार लेने की सोच रहे हैं तो अभी के हिसाब से थार और स्कॉर्पिओ बेस्ट विकल्प हो सकती हैं, इन कारों की मार्केट में सबसे अधिक डिमांड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थार के टॉप मॉडल पर एक साल तक की वेटिंग चल रही है।
स्कार्पियो और थार को मिला दें तो अभी महिंद्रा के पास करीब 80 हजार यूनिट्स के आर्डर पेंडिंग हैं, जब ये खबर आप पढ़ रहे होंगे इन आंकड़ों में इजाफा हो चुका होगा। यही वजह है की कंपनी ने इस साल अब कोई भी नई कार नहीं लॉन्च करना की घोषणा की है, महिंद्रा की सभी नई गाड़ियां अब अगले साल से लॉन्च होंगी, इसमें थार पांच डोर भी शामिल है।
Latest posts:-
- बाजार में धमाल मचाने आ रही है Royal Enfield Guerrilla 450 बाइक, लोगो से हुआ खुलासा
- 2024 Maruti Suzuki Swift: शानदार डिजाइन और बेजोड़ फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई मारुति स्विफ्ट
- Maruti Suzuki Swift: नए मॉडल के लॉन्च से पहले मारुति पुराने मॉडल पर 38,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
- Mahindra XUV700 Blaze: महिंद्रा ने लॉन्च किया जबरदस्त फीचर्स वाला XUV700 का नया वेरिएंट
- Bajaj बाजार में हलचल मचाने के लिए 400cc इंजन के साथ और बाइक लॉन्च करेगा